दुनिया भर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना काल में भारत में कई गरीबों की मदद करने के कारण बॉलीवुड एक्टर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। अब उन्हीं ही तरह एक पांच साल का बच्चा अपने नेक काम के कारण सुर्ख़ियों में छाया हुआ है। अब आपको बताते हैं कि पांच साल के इस बच्चे ने कैसे ये फंड जुटाया है। बता दें मई के महीने में अनीश्वर ने ‘लिटिल पेडलर्स अनीश एंड फ्रेंड्स’ नाम से एक साइक्लिंग कैंपेन शुरू किया था। इसमें उनके अलावा 60 और बच्चे भी शामिल थे। इन बच्चों ने 3,200 किमी साइकिल चला कर भारत में COVID-19 राहत के लिए 3.7 यह फंड इक्क्ठा किया है। मूलतः आंध्र प्रदेश के चित्तूर से ताल्लुक़ रखने वाले अनीशवर यूके के मैनचेस्टर में रहते हैं।