कांगड़ा । माता बज्रेश्वरी की श्रद्धालुओं के प्रति अटूट श्रद्धा अनंत श्रद्धालुओं के दिलों में बसती है मंदिर अधिकारी शिवाली ठाकुर ने बताया महाराष्ट्र पुणे से आए श्रद्धालु ने 100 ग्राम सोने से बना सोने का हार चढ़ाया।

यह परिवार महाराष्ट्र पुणे का रहने वाला है और माता बज्रेश्वरी के प्रति उनकी अटूट आस्था है। उन्होंने यह हार माता की शैइया के लिए दिया। श्रद्धालु का नाम विनोद एन शर्मा है उन्होंने सपरिवार मंदिर में माता ठेका। उनके साथ परिवार सदस्य उषा शर्मा, हेमंत, तरुण और मनोज भी मौजूद रहे। उन्होंने यह हार मंदिर अधिकारी शिवाली ठाकुर की मौजूदगी में चढ़ाया। इस मौके पर शमशेर सिंह, पवन शर्मा, वरुण शर्मा, सुशील शर्मा और बॉबी भी मौजूद रहे।








