धर्म चंद वर्मा। मंडी
जलशक्ति, बागवानी और सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने सांसद सुरेश कश्यप को प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है। महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि सुरेश कश्यप एक अनुशासित एवं समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने सालों से पार्टी की मजबूती के लिए काम किया है।
इस बार सांसद के तौर पर शिमला संसदीय क्षेत्र को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने के लिए निरंतर काम में लगे हैं। उनकी गहरी राजनीतिक समझ और अनुभव का पार्टी को बड़े पैमाने पर लाभ मिलेगा। हम सब मिलकर एक टीम की तरह काम करते हुए वर्ष 2022 में फिर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाएंगे।