राजीव भनोट।ऊना
जिला ऊना भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने पांचो मंडलों में संगठन का कार्य बेहतर करने के लिए प्रभारियों की तैनाती की है। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रमिला ठाकुर ने बताया कि जिला प्रभारी व प्रदेश सचिव मीनाक्षी राणा व जिला भाजपा नेतृत्व से चर्चा के बाद प्रभारियों की नियुक्तियां की गई है। उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी तत्काल प्रभाव से अपना कार्य शुरू करेंगे और अपने अपने मंडल में पार्टी की मजबूती के लिए संगठनात्मक कार्य को बढ़ाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा सक्रियता से सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचा रहा है ,ऐसे में वर्तमान में महिला मोर्चा की भूमिका अहम है, सभी जिम्मेदारी के साथ अपना काम करें ओर लक्ष्य प्राप्ति करें।
उन्होंने बताया कि ऊना मंडल में आशा पवार,हरोली मंडल में सत्या राणा, कुटलैहड़ मंडल में सुषमा ठाकुर, गगरेट मंडल में कुसुम लता, चिंतपूर्णी में अनिता कुमारी को भाजपा महिला मोर्चा मंडल का प्रभारी बनाया गया। प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी मीनाक्षी राणा ने नवनियुक्त प्रभारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी महिला मोर्चा को मजबूत बनाने व प्रदेश सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाने के लिए महिला मोर्चा की सदस्यों को जागृत व शिक्षित करें और अधिक से अधिक महिलाओं को बूथ स्तर पर पार्टी के साथ जोड़ा जाए ,यही लक्ष्य सबका रहेगा।