धर्मशाला। नॉर्थ जोन साइबर थाना धर्मशाला में साल 2023 में दर्ज मामले में साइबर टीम ने एक आरोपी को राजस्थान के जौधपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। इस मामले में साइबर पुलिस टीम उसके साथियों की तलाश भी कर रही है। सूत्रों की मानें तो इस मामले के दुबई से ऑपरेट होने के इनपुट भी साइबर पुलिस को मिले हैं।
हालांकि इस मामले में पुलिस अभी जांच जारी होने की बात कह रही है। इस मामले में अभी औश्र गिरफतारियां भी हो सकती हैं। 26 साल के हरीश को साइबर टीम उसके गृहक्षेत्र रातानाड़ा से गिरफ्तार कर धर्मशाला लेकर आई है। इस मामले में ये चौथी गिरफ्तारी है। 24 लाख रूपए की ठगी के इस मामले में साइबर टीम ने आरोपियों से 7.63 लाख रूपए रिकवर किए हैं। नॉर्थ जोन साइबर थाना की स्पेशल टीम ठगी के 7 मामलों में अब तक पुलिस राजस्थान से 16 साइबर ठगों को गिरफ्तार कर चुकी है। दो साल पहले ऑनलाइन टास्क के जरिए हुई 24 लाख रूपए की इस ठगी के मामले में इससे पहले गिरफ्तार किए गए रघु प्रताप चौधरी को अदालत ने 10 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया।
24 लाख रूपए की साइबर ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर धर्मशाला लाया गया है जबकि उसका एक साथी दुबई फरार हो चुका है। इससे पहले गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में से एक को न्यायालय ने 10 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया है। हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। —प्रवीण धीमान, एएसपी, नॉर्थ जोन साइबर पुलिस थाना, धर्मशाला