कुल्लू । मनाली-लेह सामरिक मार्ग पर किलिंग सराय से भरतपुर की ओर जा रहा ट्रक (एचपी-65ए-3396) अचानक सड़क पर अनियंत्रित होकर फिसल गया और गहरे नाले में जा गिरा। हादसे में ट्रक में सवार पिता और पुत्र की मौत हो गई।

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, सेना, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ), टीटीआर टीम, आईटीबीपी और स्थानीय ट्रक चालक मौके पर पहुंचे। संयुक्त बचाव अभियान चलाकर दोनों को काफी मशक्कत के बाद नाले से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार मृतकों की पहचान मंडी जिले के गांव ऊबा, डाकघर डचोरी निवासी लियाकत अली पुत्र शुकरदीन और उनके पुत्र दुरशाद के रूप में हुई है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल केलांग भेज दिए गए हैं।








