हिमाचल दस्तक। मनाली
नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर ने अपना जन्मदिन गौसदन में मनाया। उन्होंने गौसदन में पूजा-पाठ व हवन किया और शुभदिन पर अपनी ओर से व मित्रों के सहयोग से 11 जीप घास गौसदन को भेंट की।
इससे पहले उन्होंने पिछले साल अपनी बेटी डॉक्टर पिया कपूर का जन्मदिन गौसदन में मानकर अनूठी पहल की शुरुआत की थी।
परिजनों व दोस्तों ने घास के साथ साथ नमक व गुड़ खिलाकर गाए की सेवा की। कपूर ने आज नगर परिषद के समस्त स्वच्छता प्रहरियों के भोजन की व्यवस्था भी की। ऐसा अनूठा जन्मदिन मनाकर नप अध्यक्ष चमन कपूर दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बने।
शिक्षा मंत्री गोबिंद ठाकुर व पर्यटन विकास परिषद के सदस्य वेद राम ठाकुर ने चमन कपूर को जन्मदिन की बधाई दी तथा सभी घास देने वाले दानी सज्जनों का आभार जताया। मंत्री ने कहा कि चमन कपूर ने अपना जन्मदिन गोसदन में मनाकर समस्त जनता को प्रेरणा दी है। इन से प्रेरणा लेकर सभी लोग वेस्टर्न कल्चर में न जाकर अपनी संस्कृति को ध्यान में रखते हुए इसी तरह गो माता की सेवा को बढ़ चढ़कर आगे आएं।
अध्यक्ष चमन कपूर ने सभी से आग्रह किया कि गौसदन की मदद को आगे आएं। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में भी लिखा है कि गोमाता की सेवा करने से यह जन्म तो सुधरेगा ही अगले जन्म का भी सुधार होगा। चमन कपूर ने कहा कि दो जीप घास उन्होंने अपनी ओर से चार जबकि केवल राम ठाकुर, नानक चन्द नन्दू, धर्म पाल शर्मा, बिम्पी बक्शी, प्रकाश अग्रवाल, अभिनव नन्दा, इल्मदीनअली और केहर सिंह ने भी एक एक जीप घास भेंट की।
उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वो गोमाता की सेवा को आगे आएं ताकि गोसदन का संचालन आसान हो सके। कपूर ने कहा कि गौ माता की रक्षा करना हम सब का धर्म बनता है। इसलिए सभी गौ रक्षा के लिए आगे आएं।