Thursday, June 18, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home Agriculture

महाराष्ट्र की मंडियों में पहुंचा बल्ह व सुंदरनगर का प्लम

Tarun choudhary by Tarun choudhary
June 4, 2026
in Agriculture, मंडी, हिमाचल
0
महाराष्ट्र की मंडियों में पहुंचा बल्ह व सुंदरनगर का प्लम

महाराष्ट्र पहुंचा मंडी-बल्ह और सुंदरनगर का प्लम, एचपी शिवा ने किसानों को नई पहचान दी

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

मंडी। कृषि-बागवानी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में सुक्खू सरकार के प्रयास अब धरातल पर सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। विशेषतौर पर बागवानी में आए क्रांतिकारी बदलाव ने ग्रामीणों की आय में कई गुना बढ़ोतरी सुनिश्चित की है। हिमाचल प्रदेश उपोष्णकटिबंधीय बागवानी, सिंचाई और मूल्यवर्धन एचपी शिवा परियोजना के समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन से यह संभव हो सका है। मंडी जिले के विकास खंड बल्ह के बृखमणी क्लस्टर तथा सुंदरनगर के खग्राओं क्लस्टर में तैयार उच्च गुणवत्ता वाला प्लम अब महाराष्ट्र सहित देश के बड़े बाजारों तक पहुंचने लगा है।

Related posts

21 जून को होगी नॉन-मेडिकल और हिंदी टेट की परीक्षा, प्रदेश भर में बनाए गए 87 परीक्षा केंद्र

21 जून को होगी नॉन-मेडिकल और हिंदी टेट की परीक्षा, प्रदेश भर में बनाए गए 87 परीक्षा केंद्र

June 18, 2026
पालमपुर : चलती बस से गिरने के कारण छात्रा की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

पालमपुर : चलती बस से गिरने के कारण छात्रा की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

June 18, 2026

220 से लेकर 235 रुपए प्रति किलोग्राम के मिले दाम

खग्राओं के रहने वाले संजय कुमार बताते हैं कि उन्होंने वर्ष 2022 में एचपी शिवा परियोजना के तहत प्लम का बागीचा लगाया। उनके क्लस्टर से 26 किसान जुड़े हैं और लगभग 11.5 हेक्टेयर क्षेत्र में प्लम के पौधे लगे हैं। अल्प समय में ही उन्हें इससे अच्छी फसल और बेहतर दाम प्राप्त हो रहे हैं। इस बार लगभग तीन लाख रुपए की फसल उत्पादित कर चुके हैं। अकेले संजय कुमार ही लगभग दो लाख रुपए प्लम की पैदावार से प्राप्त कर चुके हैं। वे बताते हैं कि उत्कृष्ट क्वालिटी का यह प्लम कुल्लू व भुंतर सब्जी मंडी में अच्छे दामों पर बिक रहा है। उन्हें 220 रुपए से लेकर 235 रुपए प्रति किलोग्राम के दाम मिले हैं।

चार किस्म के प्लम की हो रही पैदावार

संजय बताते हैं कि इस क्लस्टर में ब्लैक एंबर, सेंटा रोजा सहित चार किस्म के प्लम की पैदावार ली जा रही है। प्रदेश सरकार की ओर से क्लस्टर स्थापित करने में उन्हें हर तरह की मदद प्राप्त हुई है। इसमें पंप हाऊस, बोर वेल सहित अन्य आवश्यक उपकरण व सुविधाएं निःशुल्क प्राप्त हुई हैं। मनरेगा के तहत निर्माण कार्य में भी मदद मिली है। उद्यान विभाग की ओर से समय-समय पर तकनीकी सहयोग व विशेषज्ञ सहायता मिल रही है। इन किसान-बागवान हितैषी नीतियों के सफल क्रियान्वयन के लिए उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। प्रारंभिक वर्षों में लगाए गए प्लम के पौधों से सीमित मात्रा में उत्पादन प्राप्त हो रहा था, लेकिन इस वर्ष इन क्लस्टर में व्यावसायिक स्तर पर भरपूर उत्पादन शुरू हो गया है। फसल तैयार होने के साथ ही किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध करवाने के लिए बागवानी विभाग की टीम ने विशेष प्रयास किए हैं।

क्लस्टर से तैयार प्लम की पहली खेप महाराष्ट्र के लिए भेजी

विभाग द्वारा आयोजित कार्यशालाओं में किसानों को फलों की वैज्ञानिक तुड़ाई एवं संभाल, सॉर्टिंग एवं ग्रेडिंग तथा बाजार से जोड़ने संबंधी व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इन प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है और एपीएमसी भुंतर मंडी में इन क्लस्टरों के प्लम को 150 रुपये से 230 रुपये प्रति किलोग्राम तक का आकर्षक मूल्य प्राप्त हुआ है। इधर, बागवानी विभाग के उप निदेशक संजय गुप्ता ने बताया कि किसानों को स्थानीय मंडियों तक सीमित रखने के बजाय राष्ट्रीय स्तर के कॉर्पोरेट एवं प्रीमियम बाजारों से जोड़ने के उद्देश्य से एचपी शिवा परियोजना के अंतर्गत महाराष्ट्र की प्रतिष्ठित एग्री-सप्लाई कंपनी गो फॉर फ्रेश के साथ संपर्क स्थापित किया गया है। इन क्लस्टर से तैयार प्लम की पहली नमूना खेप महाराष्ट्र के लिए भेजी गई है।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: Balh plum farmershimachal Dastak newsHimachal fruit marketHimachal horticultureMandi plum exportplum cultivation successplum mandi price HPSundernagar plum cultivation
Previous Post

ऊना : मां-बेटे ने निगला जहरीला पदार्थ, महिला की मौत, 10 वर्षीय बेटा पीजीआई रेफर

Next Post

पूर्व विधायक बंबर ठाकुर गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, दो पुलिसकर्मी निलंबित

Next Post
पूर्व विधायक बंबर ठाकुर गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, दो पुलिसकर्मी निलंबित

पूर्व विधायक बंबर ठाकुर गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, दो पुलिसकर्मी निलंबित

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

विभागों से ठेकेदार और सरकार से अवैध खनन नहीं संभल पा रहे: सोहन लाल ठाकुर

विभागों से ठेकेदार और सरकार से अवैध खनन नहीं संभल पा रहे: सोहन लाल ठाकुर

5 years ago
ऊना में कोरोना से चार घंटे के भीतर महिला समेत दो की मौत, मौत का आंकडा पहुंचा 65

ऊना में कोरोना से चार घंटे के भीतर महिला समेत दो की मौत, मौत का आंकडा पहुंचा 65

5 years ago
Centuries of Root and Burns, England 269 for five

रूट और बर्न्स के शतक, इंग्लैंड के पांच विकेट पर 269 रन

7 years ago
माइनिंग एक्ट के तहत 7 मल्टी एक्सल वाहन जब्त

माइनिंग एक्ट के तहत 7 मल्टी एक्सल वाहन जब्त

5 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Company Congress Cricketer crime Depot Dharamshala Hamirpur Himachal himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news HimachalNews himachal news Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kullu latest news himachal Mandi Movies Nahan Patients police investigation Politics River Shimla Sirmour solan Sukhvinder sukhu Train Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • 21 जून को होगी नॉन-मेडिकल और हिंदी टेट की परीक्षा, प्रदेश भर में बनाए गए 87 परीक्षा केंद्र
    • पालमपुर : चलती बस से गिरने के कारण छात्रा की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज
    • एचपीयू के बायोसाइंसेज विभाग में रिसर्च असिस्टेंट की भर्ती, 35 हजार रुपये मासिक मानदेय

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    21 जून को होगी नॉन-मेडिकल और हिंदी टेट की परीक्षा, प्रदेश भर में बनाए गए 87 परीक्षा केंद्र

    21 जून को होगी नॉन-मेडिकल और हिंदी टेट की परीक्षा, प्रदेश भर में बनाए गए 87 परीक्षा केंद्र

    June 18, 2026
    पालमपुर : चलती बस से गिरने के कारण छात्रा की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

    पालमपुर : चलती बस से गिरने के कारण छात्रा की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

    June 18, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In