हिमाचल दस्तक। मंडी
सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की 552वीं जयंती मंडी के ऐतिहासिक पड्डल गुरुद्वारा में बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर गुरु नानक देव जी द्वारा दी गई शिक्षाओं के बारे में बताया गया और गुरु ग्रंथ साहिब पाठ किया।
गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान सुरेंद्र पाल सिंह भाटिया व मुख्य ग्रंथी सुखदेव सिंह ने बताया कि सुबह से ही गुरुद्वारे में सेवा और भक्ति का संगम चल रहा है। इस मौके पर उन्होंने तीन कृषि कानुन बिल वापस लेने पर किसानों को भी बधाई दी है।
ऐतिहासिक गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान सुरेंद्र पाल सिंह भाटिया व मुख्य ग्रंथी सुखदेव सिंह ने बताया कि सिख धर्म में गुरु पर्व का बहुत महत्व है।
हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि के दिन गुरु नानक जयंती मनाई जाती है। नानक साहिब का जन्म 15 अप्रैल 1469 को पंजाब के तलवंडी में हुआ था। ये स्थान वर्तमान समय में पाकिस्तान में है। इस जगह को ननकाना साहिब के नाम से भी जाना जाता है।