हिमाचल दस्तक। मंडी
मंडी शहर की शान इंदिरा मार्केट में लगभग 2 साल से खराब पड़ी ऐतिहासिक घंटाघर की घड़ी की सूइयां अब जल्द ही लोगों को सही समय दिखाएंगी। इसके लिए जिला प्रशासन सहित नगर निगम मंडी ने कवायद शुरू कर दी है।
मंडी जिला के स्थानीय लोग व इंदिरा मार्केट एसोसिएशन के प्रधान अशोक शर्मा ने कहा कि ऐतिहासिक घंटाघर की समय की सूइयां पिछले 2 साल से खराब चल रही हैं।
उन्होंने जिला प्रशासन सहित प्रदेश सरकार से इस घंटाघर को आधुनिक तरीके से बनाने की मांग की है, ताकि इसकी सुंदरता बरकरार रहे। वहीं एडीएम मंडी राजीव कुमार ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। एक सप्ताह के भीतर घंटाघर की घड़ी की सूइयों को ठीक कर दिया जाएगा।