मंडी। जिला मंडी पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना औट की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक युवक के कब्जे से 3.66 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 5 जुलाई को पुलिस थाना औट की टीम झलोगी स्थित द्ववाडा फ्लाईओवर के समीप नाकाबंदी कर वाहनों की नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 3.66 किलोग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस कर रही मामले की जांच
इस संबंध में पुलिस थाना औट में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशीष ठाकुर निवासी तहसील कसौली जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को विधि अनुसार गिरफ्तार कर लिया है और उसे पुलिस रिमांड प्राप्त करने के लिए कोर्ट में पेश किया जा रहा है। मामले की गहन जांच जारी है।
जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।-एसपी, मंडी।








