हिमाचल दस्तक। मंडी
स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग ने सशक्त भारत, स्वस्थ भारत अभियान के तहत बुधवार को मंडी शहर में स्वास्थ्य दौड़ का आयोजन किया।
सुबह 7:30 बजे पड्डल मैदान से आरंभ हुई इस दौड़ में अतिरिक्त जिला उपायुक्त जतिन लाल और सीएमओ डॉक्टर देवेंद्र शर्मा सहित प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों, युवाओं सहित 450 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
दौड़ पड्डल से शुरू होते हुए सेरी मंच, पुरानी मंडी भयूली होते हुए पड्डल में संपन्न हुई। इस दौड़ का मकसद लोगों को सेहत और तंदुरुस्ती को लेकर जागरूक करने के साथ ही स्वस्थ भारत सशक्त भारत के निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित करना था।