-आप 31 को पालमपुर से महिलाओं को देगी चौथी गारंटी
-मनीष सिसोदिया व भगवंत मान आ रहे हिमाचल
-महिलाएं अपनी शक्ति दिखाकर करेंगी सत्ता परिवर्तन
टेकचंद वर्मा, शिमला
आम आदमी पार्टी तीज के मौके पर प्रदेश की महिलाओं को तोहफा देगी। 31 अगस्त को आम आदमी पार्टी पालमपुर से प्रदेश की महिलाओं को चौथी गांरटी देगी। इसके लिए दिल्ली के उपमु यमंत्री मनीष सिसोदिया व पंजाब के मु यमंत्री भगवंत मान पालमपुर आ रहे है।
महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष निर्मल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। आम आदमी पार्टी ने शिक्षा और स्वास्थ्य की फ्री सुविधाएं दी है। महिलाओं को बस की यात्रा फ्री होने के साथ और भी अन्य सुविधाएं दी हैं। जिससे दिल्ली की महिलाएं हर माह 10 से 15 हजार की बचत कर रही हैं। ऐसी महंगाई के केवल दिल्ली के लोगों को राहत है।
निर्मल शर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में हिमाचल की महिलाएं अपने वोट की ताकत से सत्ता परिवर्तन करेंगी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हिमाचल की महिलाएं दोस्तवाद और परिवारवाद की पार्टी को नहीं बल्कि विकासवाद की पार्टी का समर्थन करने के लिए तैयार हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों की सरकार 75 साल तक रही है लेकिन दोनों ही पार्टियों ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया।
केंद्र की भाजपा सरकार जहां अपने दोस्तों का विकास कर रही हैं वहीं कांग्रेस पार्टी में सिर्फ परिवार के विकास की बात होती है। गरीब और मजदूरों की चिंता किसी को नहीं है। सिर्फ आम आदमी पार्टी गरीबों, मजदूरों को सुविधाएं देने की बात करती है। महिलाओं का आत्मनिर्भर होना बहुत जरुरी है लेकिन भाजपा और कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण के लिए कुछ नहीं किया। आम आदमी पार्टी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम करेगी।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की चौथी गारंटी महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए होगी। तीज के मौके पर हिमाचल की महिलाओं को आम आदमी पार्टी की ओर से बड़ा तोहफा मिलेगा। इससे पहले हिमाचल की जनता को केजरीवाल की ओर से तीन गारंटी दी जा चुकी हैं। पहली गारंटी शिक्षा की दी है जिसमें प्रदेश के सभी बच्चों को अच्छी और फ्री शिक्षा की गारंटी दी गई। दूसरी गारंटी स्वास्थ्य की दी गई।
जिसमें प्रदेश के लोगों को फ्री इलाज की सुविधा सहित अस्पतालों को सुधारने की गारंटी दी गई है। तीसरे गारंटी वीरभूमि हिमाचल के शहीदों के परिजनों को 1 करोड़ स मान राशि देने की दी गई है। अब चौथी गारंटी महिला सशक्तिकरण के लिए पालमपुर में मनीष सिसोदिया और भगवंत मान 31 अगस्त को देंगे।