Thursday, August 13, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home हिमाचल शिमला

मनीषा मित्तल हत्याकांड : भाई ही निकला बहन का कातिल, पार्टनर दोस्त के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश

Tarun choudhary by Tarun choudhary
June 30, 2026
in शिमला, हिमाचल
0
मनीषा मित्तल हत्याकांड : भाई ही निकला बहन का कातिल, पार्टनर दोस्त के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश

मनीषा मित्तल हत्याकांड: भाई ही निकला बहन का कातिल!

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

शिमला । राजधानी शिमला के बहुचर्चित मनीषा मित्तल हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मृतका के भाई हिमांक मित्तल को ही हत्या का मास्टरमाइंड बताया है। पुलिस के अनुसार हिमांक मित्तल ने अपने कारोबारी साझेदार गोविंद के साथ मिलकर दो शूटरों को सुपारी देकर स्कूल संचालिका मनीषा मित्तल की हत्या करवाई। जांच में सामने आया है कि मनीषा मित्तल का अपने भाई हिमांक और उसके पार्टनर गोविंद के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस ने अब तक इस मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related posts

Kangra : नूरपुर में नशा तस्करों पर शिकंजा, डेढ़ किलो चरस के साथ आरोपी दबोचा

Kangra : नूरपुर में नशा तस्करों पर शिकंजा, डेढ़ किलो चरस के साथ आरोपी दबोचा

August 12, 2026
केलांग : जनजातीय मेले में पहुंचना हुआ आसान! केलांग से चलेंगी स्पेशल बसें, यहां देखें पूरा टाइम टेबल

केलांग : जनजातीय मेले में पहुंचना हुआ आसान! केलांग से चलेंगी स्पेशल बसें, यहां देखें पूरा टाइम टेबल

August 12, 2026

स्कूल का सीसीटीवी ही बन गया मनीषा के लिए जानलेवा

जांच में सामने आए तथ्यों ने इस मामले को और भी चौंकाने वाला बना दिया है। पुलिस के अनुसार हिमांक मित्तल के पास सरस्वती पैराडाइज स्कूल के सीसीटीवी कैमरों का पूरा एक्सेस था। वह कैमरों के जरिए अपनी बहन मनीषा मित्तल की गतिविधियों और उनके आने-जाने के समय पर लगातार नजर रख रहा था। पुलिस का कहना है कि इसी निगरानी के आधार पर हत्या की पूरी योजना बनाई गई। जिस सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्कूल में कैमरे लगाए गए थे, वही कैमरे मनीषा मित्तल की गतिविधियों की जानकारी जुटाने का माध्यम बन गए। पुलिस जांच में यह पहलू हत्या की साजिश का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।

पैसों का लेन-देन और किराये की कार से जुड़ी कड़ियां

एएसपी शिमला मेहर पंवार ने मंगलवार को बताया कि तकनीकी जांच और वित्तीय लेन-देन की पड़ताल में कई अहम तथ्य सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार घटना से कुछ दिन पहले हिमांक मित्तल ने गोविंद के खाते में 8 लाख 30 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। जांच में यह भी सामने आया कि गोविंद ने वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार किराये पर ली और उसे शूटरों को उपलब्ध करवाया। पुलिस के मुताबिक गोविंद ने ही आरोपी शूटर दीपक को पैसे भी ट्रांसफर किए थे। इन साक्ष्यों ने हत्या की साजिश और आरोपियों के बीच संबंधों को मजबूत आधार प्रदान किया।

विदेश भागा आरोपी, फिर रोहतक से हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार वारदात के बाद गोविंद गिरफ्तारी से बचने के लिए विदेश चला गया था। विदेश से लौटने के बाद भी उसने अपना मोबाइल फोन बंद रखा और लगातार छिपने की कोशिश करता रहा। पुलिस की तकनीकी निगरानी और लगातार दबिश के बाद 28 जून को उसे हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने 29 जून को मुख्य आरोपी हिमांक मित्तल को भी रोहतक से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है और उनसे आगे की पूछताछ जारी है।

पुलिस बोली- सभी आरोपी गिरफ्तार, जांच अभी जारी

एएसपी शिमला मेहर पंवार ने कहा कि तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी विश्लेषण, मोबाइल डेटा, वित्तीय लेन-देन और अन्य जांच के आधार पर मामले का सफल खुलासा किया गया है। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि साजिश की तैयारी कब से चल रही थी और इसमें अन्य किसी व्यक्ति की भूमिका तो नहीं रही। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।

13 जून से 30 जून तक ऐसे खुली पूरे हत्याकांड की परत-दर-परत कहानी

13 जून की शाम भट्टाकुफर स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल के बाहर दो नकाबपोश हमलावरों ने स्कूल संचालिका मनीषा मित्तल पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद शिमला पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई। 15 जून को यानी करीब 40 घंटे के भीतर पुलिस ने हरियाणा के रोहतक से दोनों शूटरों आशीष और दीपक को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो पिस्टल भी बरामद की गईं। इसके बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया और पहले सात दिन का पुलिस रिमांड मिला। आगे की पूछताछ के लिए उन्हें चार दिन का अतिरिक्त रिमांड भी दिया गया। पूछताछ, बैंक खातों की जांच और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के दौरान पुलिस को हिमांक मित्तल और गोविंद की भूमिका के संकेत मिले। 28 जून को गोविंद को रोहतक से गिरफ्तार किया गया, जबकि 29 जून को हिमांक मित्तल भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। 30 जून को शिमला पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मनीषा मित्तल की हत्या एक सुनियोजित सुपारी किलिंग थी, जिसके पीछे उनका अपना भाई और उसका कारोबारी साझेदार थे।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: contract killing Shimlahimachal Dastak newshimachal pradesh crimeHimank MittalManisha Mittal murder caseproperty dispute murderSaraswati Paradise SchoolShimla crime newsShimla latest news
Previous Post

Kangra : सुबह हुई बहन की विदाई, बहन के ससुराल पहुंचने से पहले भाई की सड़क दुर्घटना में मौत

Next Post

शिमला : रिवर्स करते समय 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-पुत्री की मौत

Next Post
शिमला : रिवर्स करते समय 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-पुत्री की मौत

शिमला : रिवर्स करते समय 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-पुत्री की मौत

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

राम कुमार ने हरोली में पात्र लोगों को 1 करोड़ की राहत राशि दी

राम कुमार ने हरोली में पात्र लोगों को 1 करोड़ की राहत राशि दी

5 years ago
CM asks for approval for Chintpurni Prasad scheme

सीएम ने चिंतपूर्णी प्रसाद योजना को मांगी मंजूरी

7 years ago
Unhappy with the police action, the father requested SP Mandi to investigate the matter.

पधर पुलिस कार्यवाई से असन्तुष्ट बाप ने एसपी मंडी से लगाई मामले की जांच करने की गुहार 

7 years ago
285 MLAs sworn in special session of Maharashtra Legislative Assembly

महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र में 285 विधायकों ने ली शपथ

7 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO cm sukhu Congress Cricketer crime Dharamshala Hamirpur Himachal himachal crime news himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news HimachalNews himachal news Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kangra news kullu latest news himachal Mandi Movies NDPS Act Patients Politics River Shimla shimla news Sirmour solan Sukhvinder sukhu Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • Kangra : नूरपुर में नशा तस्करों पर शिकंजा, डेढ़ किलो चरस के साथ आरोपी दबोचा
    • केलांग : जनजातीय मेले में पहुंचना हुआ आसान! केलांग से चलेंगी स्पेशल बसें, यहां देखें पूरा टाइम टेबल
    • गणपति उत्सव : इस बार नहीं होगा प्रतिमा विसर्जन, मिट्टी के बदले रखी जाएगी धातु की प्रतिमा

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    Kangra : नूरपुर में नशा तस्करों पर शिकंजा, डेढ़ किलो चरस के साथ आरोपी दबोचा

    Kangra : नूरपुर में नशा तस्करों पर शिकंजा, डेढ़ किलो चरस के साथ आरोपी दबोचा

    August 12, 2026
    केलांग : जनजातीय मेले में पहुंचना हुआ आसान! केलांग से चलेंगी स्पेशल बसें, यहां देखें पूरा टाइम टेबल

    केलांग : जनजातीय मेले में पहुंचना हुआ आसान! केलांग से चलेंगी स्पेशल बसें, यहां देखें पूरा टाइम टेबल

    August 12, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In