अमित सूद। जोगिंद्रनगर
मनोज ठाकुर को जिला भाजपा के सह मीडिया प्रभारी पद का दायित्व सौंपा गया है। बताते चलें कि बाल्यकाल से स्वयंसेवक रहे मनोज ठाकुर 1999 से भारतीय परिषद से जुड़े और 2002-2003 में विद्यार्थी परिषद जोगिंद्रनगर महाविद्यालय के अध्यक्ष रहे। उसके बाद वह लगातार संगठन का कार्य करते हुए निरंतर विभिन्न दायित्व पर कार्य करते रहे।
मनोज वर्ष 2010 से संघ में कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में पधर खंड कार्यवाह का दायित्व देख रहे थे, जिससे वह हाल ही में दायित्व मुक्त हुए थे। उनकी कार्यशैली को देखते हुए उन्हें भाजयुमो के मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया है। मनोज ठाकुर ने बताया कि भाजपा न परिवारवाद से चलती है, न ही वंशवाद से और न जातिवाद से चलती है, यह हमेशा विचारधारा से चलती है।
मनोज ठाकुर ने कहा कि संगठन में जो बेहतर कार्य करेगा, हमेशा आगे बढ़ेगा। इसमें व्यक्तिवाद का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा में आम कार्यकर्ता को तवज्जो मिलती है। उन्होंने कहा कि संगठन में उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह बखूबी निर्वहन करेंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन में समन्वय स्थापित कर भाजपा को मजबूत किया जाएगा व साथी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनौतियों से पार पा लिया जाएगा। उन्होंने अपनी इस नियुक्ति के लिए शीर्ष भाजपा नेतृत्व व भाजपा मंडल जोगिंद्रनगर का आभार व्यक्त किया है।