अमित सूद, जोगिंदर नगर। हिमाचल नीजि बस ऑपरेटर संघ के राज्य अध्यक्ष राजेश पराशर ने जिला मण्डी के जोगेन्दर नगर से ताल्लुक रखने मनुप शर्मा उर्फ मनु शर्मा को संघ की राज्य ईकाई का सचिव नियुक्त किया है।
यह जानकारी देते हूए संघ के महासचिव रमेश कमल ने कहा कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से मानी जायेगी। मनुप कुमार वर्तमान मे जिला मण्डी निजी बस ऑपरेटर यूनियन के उपाध्यक्ष है। मनु शर्मा की नियुक्ति पर बस ऑपरेटरों में खुशी की लहर है। अपनी नियुक्ति के लिए मनु शर्मा ने हिमाचल नीजि बस ऑपरेटर संघ के राज्य अध्यक्ष राजेश पराशर एवं समस्त नीजि बस ऑपरेटर संघ का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वे अपने पद की मान्यता को बनाये रखते हुए उसका पूरे अंतर्मन से निर्वाह करेंगें।