देव गुरु बृहस्पति सहित 6 ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे
राजीव भनोट।ऊना: देव गुरु बृहस्पति 5 नवंबर को अपनी राशि बदलकर स्वराशि धनु में आ रहे हैं। उनका राशि परिवर्तन तो महत्वपूर्ण है ही लेकिन साथ ही यह संयोग भी बन रहा है कि नवंबर माह में देव गुरु बृहस्पति सहित 6 ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इनका भी देश की अर्थव्यवस्था सहित विभिन्न राशियों के जातकों के जीवन में असर देखने को मिलेगा।
ज्योतिष पर रिसर्च बुक लिखने वाले हिमाचल प्रदेश के पहले लेखक व जाने-माने साहित्यकार गुरमीत बेदी ने इन ग्रहों के राशि परिवर्तन को लेकर कहा है कि देव गुरु बृहस्पति 5 नवंबर की सुबह अपनी राशि परिवर्तन करते हुए वृश्चिक राशि से निकलकर अपनी मूल त्रिकोण राशि धनु में प्रवेश करेंगे। न्याय के देवता शनि और केतु ग्रह पहले से ही धनु राशि में मौजूद हैं। गुरमीत बेदी के अनुसार किसी भी जातक की कुंडली में बृहस्पति जब अनुकूल स्थिति में होते हैं तब मान सम्मान व संतान सुख के अलावा आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होती है । जन्म कुंडली में देव गुरु बृहस्पति की स्थिति से व्यक्ति के जीवन के बारे में कई महत्वपूर्ण संकेत पहले से मिल जाते हैं।
उन्होंने बताया कि धनु राशि में संचार करते हुए 20 नवंबर 2020 को मकर राशि में गुरु का गोचर होगा । इसी बीच अगले साल 14 मई से 13 सितम्बर तक गुरु वक्री रहेंगे। वक्र अवस्था के दौरान वह 30 मार्च से 30 जून तक मकर राशि में गोचर करेंगे। 30 जून को दोबारा पुन धनु राशि में आकर वक्री होंगे। गुरु के इस गोचर का देश की अर्थव्यवस्था पर मिलाजुला असर दिखेगा। गुरमीत बेदी ने बताया कि नवंबर माह में राहु केतु और शनि को छोड़कर अन्य छह ग्रह भी अपनी राशि बदल रहे हैं। देवगुरु जहां धनु राशि में आ रहे हैं, वहीं सूर्य 17 नवंबर को तुला राशि में, चंद्रमा 3 नवंबर को मकर राशि में, मंगल 10 नवंबर को कन्या राशि से तुला राशि में, वृश्चिक राशि में वक्री चल रहे बुध 7 नवंबर को तुला राशि में, शुक्र 21 नवंबर को धनुु राशि में व 28 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।
देव गुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन बारे गुरमीत बेदी ने बताया कि मेष राशि वालों के लिए देवगुरु का राशि परिवर्तन अच्छे फल लेकर आएगा । नौकरी पेशा लोगों को तरक्की मिलने के योग भी हैं। वृष राशि वालों को अपनी सेहत का खास खयाल रखना होगा। परिवार में विवाद से भी दूर रहना होगा। मिथुन राशि वालों को अपने अधिकारियों से विवाद सेे बचना होगा और नौकरी में वांछित परिणाम हासिल करनेेे के लिए जी तोड़ मेहनत करनी होगी। वैसे विवाहित जीवन अच्छा रहेगा।
कर्क राशि के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओंं में अच्छा प्रदर्शन करने के योग बन रहे हैं। लेकिन धन की आवक उम्मीद केेेे मुताबिक नहीं रहेगी। सिंह राशि वालों के लिए बृहस्पति का गोचरपंचम भाव यानी संतान भाव में होगा जो शुभ रहेगा । जो अविवाहित हैं , उन्हेंं मनचाहा रिश्ता मिल सकता है। कन्या राशि वालों को कार्य क्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा भी फलदायक नहीं रहेगी। तुला राशि वालों को खास एहतियात बरतनी होगी।
नौकरी में दांपत्य जीवन में अतिरिक्तत सावधानी व संयम से चलना होगा, वरना परेशानी खड़ी हो सकती है। वृश्चिक राशि वालों को पूरा मान-सम्मान व संपत्ति लाभ मिलनेेे के योग हैं। धनुु राशि वाले धन के लेन-देन के मामलों में थोड़ा संभल कर संभलकर रहें । वैसेे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और दांपत्य जीवन में रोमांस के मौके भी मिलेंगे । मकर राशि वालोंं को व्यर्थ की धन हानि हो सकती है। स्वास्थ्यय का भी ध्यान रखना होगा। कुंभ राशि वालोंं के गुरु का राशि परिवर्तन शुभ है जबकि मीन राशि वालों के लिए मिलाजुला प्रभाव रहेगा।