सोलन के एक निजी शिक्षण संस्थान में चल रही मार्शल आर्ट की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बवाल हो गया है। यहां एक 16 वर्षीय नाबालिग बच्ची ने एक कोच पर अश्लील हरक़त कर छेड़खानी के आरोप लगाए है। बच्ची ने इस हरकत की सूचना अपने परिवार को दी। बच्ची के चाचा सोलन पहुंच गए है। बच्ची डरी हुई है। उसने अपने चाचा को बताया की कोच उसके साथ छेड़खानी कर रहा था। चाचा ने सोलन महिला थाना में सूचित किया। पुलिस ने मोके पर पहुँच कर छानबीन शुरू कर दी हैं! उधर कोच चाचा के पहुंचने की सूचना से मौके से भाग गया है।