अमित सूद, जोगिंदर नगर। मेंघांश इंटरप्राइजेज के एम डी राज ठाकुर को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए श्री राम कला मंच जोगिंदर नगर के प्रधान सनी ठाकुर द्वारा सम्मानित किया गया। राज ठाकुर जरूरतमंद एवं गरीब लोगों की सहायता करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।
वे गणपति उत्सव में भी पिछले दो वर्षों से अपनी सेवाएं निःस्वार्थ भाव से समिति को प्रदान कर रहे हैं। इस अवसर राज ठाकुर की धर्मपत्नी कंचन ठाकुर एवं सपुत्र अंश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। मधुर स्वभाव के प्रवृति के मालिक राज ठाकुर ने उन्हें सम्मानित करने के लिए श्री राम कला मंच जोगिंदर नगर का थे दिल से धन्यवाद किया।








