धर्म चंद वर्मा। मंडी
71वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के मौके पर वन मंडल मंडी की ओर से मांडव्या नेचर पार्क में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।
वन महोत्सव के अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा वर्चुअल संवाद का भी आयोजन किया गया। इसमें सभी जिलों को जोड़कर वर्चुअल संवाद के माध्यम से वनों के संरक्षण और संवर्धन को लेकर जानकारी दी गई।
मंडी के मांडव्या नेचर पार्क में द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर द्वारा देवदार का पौधा लगाकर वन महोत्सव का आगाज किया। वर्चुअल संवाद को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, वन मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज द्वारा संबोधित किया गया।