हिमाचल दस्तक। मंडी
हिमाचल प्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष युवा कांग्रेस व वर्तमान विधायक विक्रमादित्य सिंह ने युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरुण ठाकुर को 50 राशन किट्स मुहैया करवाईं।
जिला मंडी के युवा कांग्रेस के प्रधान तरुण ठाकुर ने मंगलवार को प्रवासी मजदूरों के लिए राशन वितरण करने के लिए 50 राशन किट्स आवंटित कीं। कोरोनाकाल को देखते हुए युवा कांग्रेस जिला मंडी लोगों के बीच में अपनी सेवाएं दे रही है।
यूथ कांग्रेस मंडी द्वारा अभी तक 150 प्रवासी मजदूरों को राशन वितरित किया जा चुका है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरुण ठाकुर ने विक्रमादित्य का आभार प्रकट करते कहा कि इस कोरोनाकाल मे कांग्रेस पार्टी के कार्यकताओं के साथ युवा कांग्रेस भी अपनी सेवाएं पूरे प्रदेश में दे रही है। मंडी जिला में भी यूथ कांग्रेस कोरोना से निपटने के लिए लोगों को सेवाएं देने में लगी है।