Saturday, July 11, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home Featured

अडानी, अंबानी के लाउडस्पीकर हैं मोदीै, उनके खिलाफ देश एक आवाज में खड़ा होगा : राहुल

surinder thakur by surinder thakur
October 14, 2019
in Featured, हरियाणा
0
Modi is Adani, Ambani's loudspeaker, country will stand against him in one voice: Rahul

अडानी, अंबानी के लाउडस्पीकर हैं मोदीै, उनके खिलाफ देश एक आवाज में खड़ा होगा : राहुल

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

नूंह (हरियाणा) : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए उन पर अडानी और अंबानी के लाउडस्पीकर होने का आरोप लगाया और कहा कि अगर अर्थव्यवस्था की यही स्थिति बनी रही तो अगले छह महीनों में पूरा देश एक आवाज में मोदी के खिलाफ खड़ा होगा।

मेवात के नूंह में एक चुनावी जनसभा में राहुल ने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कुछ उद्योगपतियों के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, नरेंद्र मोदी अडानी और अंबानी के लाउडस्पीकर हैं। दिन भर उनकी बात करते हैं। गांधी ने कहा, आप युवाओं को बेवकूफ बनाकर सरकार नहीं चला सकते। सच्चाई सामने आएगी। आप देखेंगे कि क्या होगा। उन्होंने दावा किया, छह महीने में पता चलेगा और पूरा देश नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक आवाज में उठेगा।

उन्होंने कहा, एक के बाद एक झूठे वादे सुनाई देते हैं। बोला गया कि दो करोड़ रोजगार देंगे, किसानों को सही दाम देंगे। लेकिन कुछ नहीं हुआ। करोड़ों युवा बेरोजगार हैं लेकिन मोदी जी और खट्टर जी एक के एक बाद झूठ बोल रहे हैं। नूंह से आफताब अहमद और मेवात क्षेत्र के कांग्रेस के अन्य विधानसभा उम्मीदवारों के समर्थन में रैली कर रहे गांधी ने कहा, नरेंद्र मोदी मन की बात करते हैं लेकिन मैं आप से काम की बात करता हूँ।

Related posts

दिल्ली से लेह तक फिर दौड़ेगी एचआरटीसी बस, 26 मई से शुरू होगी बस सेवा

दिल्ली से लेह तक फिर दौड़ेगी एचआरटीसी बस, 26 मई से शुरू होगी बस सेवा

May 24, 2026
Kullu : कार से 7 किलोग्राम चरस बरामद, हरियाणा की महिला और पुरुष गिरफ्तार

Kullu : कार से 7 किलोग्राम चरस बरामद, हरियाणा की महिला और पुरुष गिरफ्तार

May 21, 2026

गुडग़ांव-अलवर रेलवे लाइन और मेवात में विश्वविद्यालय, कोटला झील का विस्तार और मेवात नहर का निर्माण का वादा है। कांग्रेस की सरकार बनी तो ए काम हो जाएंगे। उन्होंने कहा, विचारधारा की लड़ाई है। देश में अलग-अलग धर्म और जाति के लोग रहते हैं। कांग्रेस सबकी पार्टी है। हमारा काम लोगों को जोडऩे का है। भाजपा और आरएसएस का काम देश को तोडऩे और लोगों को एक दूसरे से लड़ाने का है। वह जहां जाते हैं लोगों को एकदूसरे से लड़ाते हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दावा किया, अर्थव्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी गईं। कहीं भी चले जाओ और लोगों से पूछो कि काम कैसे चल रहा है तो सब बोलेंगे कि नरेंद्र मोदी ने बेड़ा गर्क कर दिया।

उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी ने पहले नोटबन्दी की और कहा कि आतंकवाद खत्म होगा। लाइन में अडानी और अनिल अंबानी नहीं खड़े थे। लाइन में आम लोग खड़े थे। इसके बाद गब्बर सिंह टैक्स लगा दिया। इससे आम लोगों को कोई फायदा नहीं हुआ। सिर्फ देश के 15-20 उद्योगपतियों को फायदा हुआ। गांधी ने सवाल किया, ए खुद को देशभक्त कहते हैं लेकिन ए सरकारी कंपनियां अपने उद्योगपति मित्रों को क्यों दे रहे हैं ? उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कुछ उद्योगपतियों के लिए काम कर रहे हैं।

गांधी ने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया, वह कभी चांद की ओर जाते हैं तो कभी जिम कार्बेट चले जाते हैं…. बॉलीवुड की बात करते हैं। लेकिन बेरोजगारी के बारे में बात नहीं करते। उन्होंने कहा …. राफेल दिखाएंगे और लेकिन यह नहीं बताएंगे कि इसमें कितनी चोरी हुई है? कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, नरेंद्र मोदी ने 15 लोगों का साढ़े पांच लाख करोड़ रुपया माफ किया है। उन्होंने कहा मैंने कहा था मोदी जी ने स्वयं राफेल मामले में दस्तावेज बदलवाए।

लेकिन यह बात मीडिया में नहीं आई। गांधी ने कहा, कभी राफेल के सामने पूजा होगी तो कभी प्रधानमंत्री जिम कार्बेट जाएंगे, लेकिन किसानों से यह नहीं पूछेंगे कि आपको क्या चाहिए। गौरतलब है कि अतीत में कई मौकों पर गांधी राफेल में प्रधानमंत्री मोदी और उद्योगपति अनिल अंबानी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा चुके हैं। हालांकि सरकार एवं अंबानी के समूह ने आरोप को खारिज किया है।
चुनावी सभा में गांधी कहा, 40 वर्षों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। आपने मोदी को ट्रंप, अडानी और अंबानी के साथ देखा होगा , लेकिन किसानों के साथ नहीं देखा होगा।

गांधी ने कहा, हमने कहा था कि देश की अर्थव्यवस्था को चालू करना चाहते हो तो न्याय योजना लागू करना पड़ेगा। किसान, गरीब और मजदूर की जेब में पैसा डालना पड़ेगा। यह सरकार नहीं समझती कि गरीब को पैसा देने से अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी आजाद ने आरोप लगाया कि भाजपा न्याय और विकास में भरोसा नहीं करती। वह धर्म, जाति और क्षेत्र के नाम पर बांटकर वोट हासिल करती है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने दावा किया, भाजपा सिर्फ जुमलेबाजी करती है, एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। भाजपा ने पांच साल में कुछ नहीं किया। अब हरियाणा की पहचान अपराध और बेरोजगारी को लेकर हो गई है।  कांग्रेस के पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने दावा किया, यह खट्टर सरकार नहीं बल्कि खटारा सरकार है। हरियाणा के लोग 21 अक्टूबर को इसे उखाड़ फेंकेंगे। हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और 24 अक्टूबर को मतगणना होगी।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: Ambani's loudspeakerModi is AdaniRahul
Previous Post

पाकिस्तान पर सबसे बड़ा दबाव एफएटीएफ का है : डोभाल

Next Post

भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका का सूपड़ा साफ किया

Next Post
भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका का सूपड़ा साफ किया

भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका का सूपड़ा साफ किया

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

जमीनी विवाद पर चलाई गोली, 37 वर्षीय ITBP जवान की मौत, हत्यारे ने खुद को किया पुलिस के हवाले

जमीनी विवाद पर चलाई गोली, 37 वर्षीय ITBP जवान की मौत, हत्यारे ने खुद को किया पुलिस के हवाले

5 years ago
आपदा की घड़ी में सहारा बने ‘शांता कुमार’, 11 लाख की मदद करेगा ‘विवेकानंद परिवार’

आपदा की घड़ी में सहारा बने ‘शांता कुमार’, 11 लाख की मदद करेगा ‘विवेकानंद परिवार’

10 months ago
हमीरपुर : CM सुक्खू को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 दिन पुलिस रिमांड पर

हमीरपुर : CM सुक्खू को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 दिन पुलिस रिमांड पर

1 week ago
हरिपुर खोल बैरियर से प्रदेश में नहीं दी जा रही एंट्री

हरिपुर खोल बैरियर से प्रदेश में नहीं दी जा रही एंट्री

6 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Company Congress Cricketer crime Dharamshala Hamirpur Himachal himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news himachal news HimachalNews Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kullu latest news himachal Mandi Movies Nahan NDPS Act Patients police investigation Politics River Shimla shimla news Sirmour solan Sukhvinder sukhu Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • अमृतसर में 8.378 किलो हेरोइन और 2 लाख रुपये बरामद, दो गिरफ्तार
    • प्रदेश में बनेगी 3,500 करोड़ रुपये की आपदा-रोधी आधारभूत संरचना : CM सुक्खू
    • लैब टेक्नीशियन, ओटीए और रेडियोग्राफर के पदों में वृद्धि, 25 तक कर सकते हैं आवेदन

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    अमृतसर में 8.378 किलो हेरोइन और 2 लाख रुपये बरामद, दो गिरफ्तार

    अमृतसर में 8.378 किलो हेरोइन और 2 लाख रुपये बरामद, दो गिरफ्तार

    July 10, 2026
    प्रदेश में बनेगी 3,500 करोड़ रुपये की आपदा-रोधी आधारभूत संरचना : CM सुक्खू

    प्रदेश में बनेगी 3,500 करोड़ रुपये की आपदा-रोधी आधारभूत संरचना : CM सुक्खू

    July 10, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In