हिमाचल दस्तक। पधर
भारतीय जीवन बीमा निगम और मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति की तरफ से ग्राम पंचायत कुन्नू के मोहड़धार (Mohad Dhar) में स्थानीय महिला मंडलों के सहयोग से लगभग 100 फलदार पौधे रोप कर वन महोत्सव (Van Mahotsav) मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जीवन बीमा निगम मंडी के प्रबंधक प्रवीण यादव ने की। इस मौके पर ग्राम पंचायत कुन्नू की प्रधान पमिन्द्रा देवी, मोहड़धार और नारला कि स्थानीय महिला मंडल और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
प्रबंधक प्रवीण यादव ने महिलाओं को भारतीय जीवन बीमा और सूक्ष्म बीमा की जानकारी दी और बताया कि महिलाओं को थोड़ी-थोड़ी सेविंग भी करनी चाहिए, ताकि आने वाले दिनों में कोई दिक्कत न हो।
उन्होंने कहा कि सभी लोगों को फलदार पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें एक ही दिन पौधे नहीं लगाने चाहिए बल्कि हर रोज पौधरोपण करना चाहिए, ताकि हमारा हिमाचल प्रदेश, पंचायत और गांव हरा-भरा रहा सकें। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमें ऑक्सीजन देते हैं और हमारे वातावरण को भी शुद्ध रखते हैं।