Thursday, June 18, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home weather update

प्रदेश में मानसून की तबाही, रामपुर में बादल फटा-मनाली में खतरे के निशान पर ब्यास नदी

301 सड़कें बंद,  अब तक 1599 करोड़ रुपये से अधिक नुकसान का आंकलन

Sonali Sandhu by Sonali Sandhu
July 31, 2025
in weather update, शिमला, हिमाचल
0
प्रदेश में मानसून की तबाही, रामपुर में बादल फटा-मनाली में खतरे के निशान पर ब्यास नदी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

शिमला, 31 जुलाई। हिमाचल प्रदेश में मानसून का प्रकोप लगातार जारी है और 6 अगस्त तक कई जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। आज कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में भी भारी वर्षा का यलो अलर्ट है। गुरुवार सुबह तक कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला में सबसे ज्यादा 54 मिमी बारिश दर्ज की गई। मुरारी देवी में 52 मिमी, कोठी में 49 मिमी, गोहर में 40 मिमी, सराहन में 34 मिमी और सुंदरनगर में 30 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक भारी बारिश और भूस्खलन से प्रदेश भर में एक नेशनल हाईवे और 301 सड़कों पर आवाजाही पूरी तरह से बाधित है। 436 बिजली के ट्रांसफार्मर और 254 पेयजल योजनाएं भी ठप हो गई हैं। अकेले मंडी जिले में सबसे ज्यादा 193 सड़कें, एक नेशनल हाईवे (एनएच-21, मंडी-कोटली बनाला ओट के पास), 81 ट्रांसफार्मर और 58 पेयजल योजनाएं बंद पड़ी हैं। कुल्लू जिले में 47 सड़कें और 134 ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं। चंबा में 142 ट्रांसफार्मर और 62 पेयजल योजनाओं पर असर पड़ा है, जबकि कांगड़ा जिले में 134 पेयजल योजनाएं बंद हैं।

Related posts

27 जून से पंचायतों में बजेगा विकास का बिगुल; प्रधानों को मिलेंगी वित्तीय शक्तियां, खुलेंगे विकास कार्यों के रास्ते

27 जून से पंचायतों में बजेगा विकास का बिगुल; प्रधानों को मिलेंगी वित्तीय शक्तियां, खुलेंगे विकास कार्यों के रास्ते

June 18, 2026
पंचायतीराज चुनावों से मिला बड़ा संदेश, हिमाचल की जनता जमीनी स्तर से पूरी तरह भाजपा के साथ : जयराम ठाकुर

पंचायतीराज चुनावों से मिला बड़ा संदेश, हिमाचल की जनता जमीनी स्तर से पूरी तरह भाजपा के साथ : जयराम ठाकुर

June 18, 2026

मनाली में ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा, खतरा बरकरार

मनाली और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही तेज बारिश से ब्यास नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नेहरू कुंड के पास नदी का पानी पुल की नींव की ओर मुड़ गया है, जिससे बड़ा खतरा बन गया है। हालात का जायजा लेने के लिए मनाली विधायक भुवनेश्वर गौड़, एसडीएम मनाली, डीएसपी मनाली और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पानी को दूसरी दिशा में मोड़ने के लिए मशीनें लगाई गई हैं। बाहंग के पास भी नदी का जलस्तर बढ़ने से कुछ घरों पर खतरा मंडरा रहा है। हालांकि फिलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है।

रामपुर के कूट पंचायत में बादल फटने से तबाही

शिमला जिले के रामपुर उपमंडल की कूट पंचायत के धनपल कंडा में बादल फटने से भारी तबाही मची है। तेज बारिश और मलबे के कारण ग्रामीणों की फसलें बर्बाद हो गईं और कई सेब के पौधे नष्ट हो गए। कूट गांव को जोड़ने वाला एक बड़ा पुल और तीन छोटे पुल तेज बहाव में बह गए हैं। भूक्षरण से पंचायत मुख्यालय का वाहन मार्ग भी कट गया है, जिससे यह क्षेत्र पूरी तरह अलग-थलग पड़ गया है। हालांकि, कूट में वाहन योग्य मुख्य पुल सुरक्षित है। खिऊंचा गांव में भू-स्खलन से बिजली के दो खंभे बह गए, जिससे गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।

कूट पंचायत प्रधान रत्न डोगरा ने बताया कि 29 जुलाई की बुधवार आधी रात को यह घटना घटी। राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि नुकसान का आकलन करने के लिए राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची है।

किन्नौर में किन्नर कैलाश यात्रा पर रोक

किन्नौर जिले में दूसरे दिन भी किन्नर कैलाश यात्रा को नाले में जलस्तर बढ़ने के कारण रोक दिया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अब तक का 170 मौतें, 36 लापता

मौजूदा मानसून सीजन में 20 जून से अब तक हिमाचल प्रदेश में बारिश, भूस्खलन और बाढ़ से अब तक 170 लोगों की मौत हो चुकी है, 278 लोग घायल हुए हैं और 36 लोग लापता हैं। सबसे ज्यादा 35 मौतें मंडी में हुई हैं, जहां 27 लोग लापता भी हैं। कांगड़ा में 25, कुल्लू और चंबा में 17-17, शिमला में 14, हमीरपुर, किन्नौर, सोलन और ऊना में 11-11, बिलासपुर में 8, लाहौल-स्पीति में 6 और सिरमौर में 4 लोगों की मौत हुई है। 103 लोगों की मौत सीधे भूस्खलन, फ्लैश फ्लड और बादल फटने से हुई है। इनमें 34 मौतें भूस्खलन, 43 फ्लैश फ्लड और 26 बादल फटने से हुई हैं। इसके अलावा सड़क हादसों में 76 लोगों की मौत दर्ज की गई है।

भारी बारिश और भूस्खलन से 1394 घरों को नुकसान पहुंचा है, जिनमें से 426 घर पूरी तरह ढह गए हैं। मंडी जिले में सबसे ज्यादा 986 घर प्रभावित हुए, जिनमें 378 पूरी तरह तबाह हुए हैं। इसके अलावा 293 दुकानें और 1226 पशुशालाएं भी ध्वस्त हुई हैं। 21,500 पोल्ट्री पक्षी और 1404 मवेशी भी मारे गए हैं। अब तक मानसून से प्रदेश को 1599 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। इसमें लोक निर्माण विभाग को 804 करोड़ रुपये और जल शक्ति विभाग को 550 करोड़ रुपये की क्षति पहुंची है।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: cloud brustHimachalShimlaWeather Update
Previous Post

टांडा अस्पताल में नाबालिगा ने दिया बच्ची को जन्म, हिरासत में आरोपी

Next Post

लद्दाख में सेना के वाहन पर गिरी चट्टान, लेफ्टिनेंट कर्नल समेत दो सैन्य कर्मी शहीद, 3 अधिकारी घायल

Next Post
लद्दाख में सेना के वाहन पर गिरी चट्टान, लेफ्टिनेंट कर्नल समेत दो सैन्य कर्मी शहीद, 3 अधिकारी घायल

लद्दाख में सेना के वाहन पर गिरी चट्टान, लेफ्टिनेंट कर्नल समेत दो सैन्य कर्मी शहीद, 3 अधिकारी घायल

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

सिरमौर की 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कोरोना से आईजीएमसी में मौत

सिरमौर की 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कोरोना से आईजीएमसी में मौत

6 years ago
चौपाल नगर पंचायत चुनाव: एक परिवार के चार सदस्य आमने-सामने

चौपाल नगर पंचायत चुनाव: एक परिवार के चार सदस्य आमने-सामने

1 month ago
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर दिल्ली में बढ़ी हलचल: CM सुक्खू की हाईकमान से चर्चा के बाद लगेगी मुहर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर दिल्ली में बढ़ी हलचल: CM सुक्खू की हाईकमान से चर्चा के बाद लगेगी मुहर

8 months ago
पांवटा कांग्रेस ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, केंद्र को घेरा

पांवटा कांग्रेस ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, केंद्र को घेरा

6 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Company Congress Cricketer crime Depot Dharamshala Hamirpur Himachal himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news HimachalNews himachal news Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kullu latest news himachal Mandi Movies Nahan Patients police investigation Politics River Shimla Sirmour solan Sukhvinder sukhu Train Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • 27 जून से पंचायतों में बजेगा विकास का बिगुल; प्रधानों को मिलेंगी वित्तीय शक्तियां, खुलेंगे विकास कार्यों के रास्ते
    • पंचायतीराज चुनावों से मिला बड़ा संदेश, हिमाचल की जनता जमीनी स्तर से पूरी तरह भाजपा के साथ : जयराम ठाकुर
    • CM सुक्खू ने कांगड़ा जिले के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों एवं उप-प्रधानों को दिलाई शपथ

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    27 जून से पंचायतों में बजेगा विकास का बिगुल; प्रधानों को मिलेंगी वित्तीय शक्तियां, खुलेंगे विकास कार्यों के रास्ते

    27 जून से पंचायतों में बजेगा विकास का बिगुल; प्रधानों को मिलेंगी वित्तीय शक्तियां, खुलेंगे विकास कार्यों के रास्ते

    June 18, 2026
    पंचायतीराज चुनावों से मिला बड़ा संदेश, हिमाचल की जनता जमीनी स्तर से पूरी तरह भाजपा के साथ : जयराम ठाकुर

    पंचायतीराज चुनावों से मिला बड़ा संदेश, हिमाचल की जनता जमीनी स्तर से पूरी तरह भाजपा के साथ : जयराम ठाकुर

    June 18, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In