हत्याएं और चिट्टा रोकने के लिए चलाएंगे अभियान
सरकाघाट। सरकाघाट के गोपालपुर क्षेत्र के नैण गांव में हुए जघन्य हत्याकांड की शिकार हुई बेटी सिया गुलेरिया को न्याय दिलाने के लिए सरकाघाट पार्क में प्रदर्शन किया गया और दिवंगत बेटी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिसमें दर्जनों संगठनों ने एकजुटता बनाते हुए सिया को न्याय दिलाने और सरकाघाट को चिट्टा मुक्त करने के लिए प्रण लिया।

प्रदर्शन में ये संगठन रहे मौजूद
आज के प्रदर्शन में छात्र संगठन एसएफआई, एवीबीपी, एनएसयूआई , व्यापार मंडल, जनवादी महिला समिति, हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति, अमृता संस्था, वरिष्ठ नागरिक कल्याण सभा, सफाई मजदूर यूनियन, विश्व हिंदू परिषद, मशाल संस्था, महिला मंडलों, मनरेगा मजदूर यूनियन, हिमाचल किसान सभा,अधिवक्ता यूनियन से जुड़े सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया।
उठाई ये मांगें
वक्ताओं ने सिया गुलेरिया के हत्यारे को कठोर से कठोर सजा देने, परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा देने, बढ़ते चिट्टे व अन्य नशे को रोकने और क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए सख्त कानून उठाने, नैण गांव के चलने वाली बन्द बसें तुरंत चलाने की मांग उठाई गई।

सभा में ये रहे मौजद
शोक सभा को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव भूपेंद्र सिंह, एसएफआई के ऋत्विक, नेहा, दीपक एवीबीपी के ऋषि पराशर एनएसयूआई के अरमॉन कटवाल, ज्ञान विज्ञान समिति के भोलादत कशयप और सुनीता पटियाल, सीटू के करतार सिंह चौहान, अमृता संस्था की शोमा राणा, वरिष्ठ नागरिक मंच के कुलदीप गुलेरिया, व्यापार मंडल की स्मृति ठाकुर, मशाल की शांता देवी, विश्व हिंदू परिषद के प्रकाश ठाकुर, अधिवक्ता सुरेश शर्मा, जनवादी महिला समिति की विना वैद्य और प्रोमिला, किसान सभा के दिनेश काकु व अनिल कुमार, सफाई मजदूर यूनियन की कंचन गुलेरिया और रक्षा देवी इत्यादि ने संबोधित किया।








