हिमाचल दस्तक: सराहां
सराहां तालाब मार्किट में टेलरिंग का कार्य करने वाले अनूप सिंह (46) की रहस्यमयी मौत हो गई। रहस्यमयी परिस्थितियों में उसका शव बन्द कमरे में बिस्तर पर मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते तीन दिनों से वह कमरे में बंद था।
सोमवार को भी जब उसकी दुकान नहीं खुली तो स्थानीय लोगों ने पड़ताल शुरू कर दी। उसके कमरे पर गए तो देखा कि दरवाजा अंदर से बन्द है। इस पर लोग छत वाले रास्ते से कमरे में दाखिल हुए। जहां उन्होंने उसे बिस्तर पर मरा हुआ पाया। इस पर परिजनों व पुलिस को सूचित किया गया।
मौके पर पहले एसएचओ सुभाष चंद ने टीम के साथ मृतक अनूप के कमरे जाकर छानबीन की। उसके बाद डीएसपी भीष्म ठाकुर भी मौके पर पंहुचे। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जोकि मंगलवार को किया जाएगा। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मौत का कारण बीमारी ही हो सकती है क्योंकि शरीर पर कोई चोट नही है। वही मृतक ने कुछ फिन पहले कोविड वेक्सिन भी लगाई थी। जिसकी वजह से शव को पोस्टमार्टम के लिये नाहन मेडिकल कालेज ले जाया जा रहा है।
बाग पशोग पंचायत के सेर भराल गांव निवासी अनूप सिंह सराहां में अकेला ही रहता था। उसकी पत्नी वर्षों पूर्व उसे छोड़कर चली गई थी। उसे तीर्थ यात्रा का बहुत शोंक था। जब उसका दिल करता वह यात्रा पर निकल जाता था। इस बार भी स्थानीय लोग यही सोच रहे थे कि वह तीर्थ यात्रा पर गया होगा लेकिन किसे पता था कि उसकी मौत इस तरह से होगी।