रविंद्र चंदेल /हैप्पी जामरा। नादौन
नादौन उपमंडल की पंचायत भदरोल के भगत सिंह युवा क्लब के सक्रिय सदस्य मनोज कुमार पुत्र मदन लाल का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 35 वर्ष के थे और चंडीगढ़ में प्राइवेट जॉब करते थे।
मनोज कुमार घर आए हुए थे। उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है। भगत सिंह युवा क्लब के अध्यक्ष हरदेव सिंह हैप्पी ने बताया कि मनोज कुमार के सीने में दर्द उठी। उन्हें उपचार के लिए नादौन अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पंचायत प्रधान अनीता ठाकुर ने बताया कि मनोज कुमार ने कोरोनाकाल में लॉकडाउन के दौरान पंचायत को भरपूर सहयोग दिया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और पीड़ित परिवार को इस सदमे को सहन करने की शक्ति दे। मृतक अपने पीछे पत्नी व 4 साल की बेटी को छोड़ गया है।