शैलेश सैनी। नाहन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने वर्ष 2021 के नगर निगम चुनाव को लेकर भावी रणनीति तैयार कर ली है। जानकारी के अनुसार सुरेश कश्यप ने धर्मशाला, पालमपुर, मंडी तथा सोलन नगर निगम के आगामी चुनाव के मद्देनजर चुनाव प्रबंधन समितियों का गठन कर दिया है।
गठित चुनाव प्रबंधन समितियों के तहत नगर निगम सोलन के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक डॉ. राजीव बिंदल को प्रभारी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल को सह प्रभारी जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी शिमला संसदीय क्षेत्र पुरुषोत्तम गुलेरिया को समन्वयक बनाया गया है।
इसी प्रकार नगर निगम मंडी के लिए जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर को प्रभारी, सांसद लोकसभा रामस्वरूप शर्मा को सह प्रभारी, प्रदेश महामंत्री व प्रभारी मंडी संसदीय क्षेत्र राकेश जम्वाल को समन्वयक नियुक्त किया गया है।
नगर निगम धर्मशाला के लिए वन मंत्री राकेश पठानिया को प्रभारी, सांसद किशन कपूर को सह प्रभारी, प्रदेश भाजपा महामंत्री व प्रभारी कांगड़ा संसदीय क्षेत्र त्रिलोक कपूर को समन्वयक नियुक्त किया गया है।
नगर निगम पालमपुर के लिए उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर को प्रभारी, सांसद राज्यसभा इंदु गोस्वामी को सह प्रभारी तो प्रदेश महामंत्री व प्रभारी कांगड़ा संसदीय क्षेत्र त्रिलोक कपूर को समन्वयक नियुक्त किया गया है।
जारी अधिसूचना के अनुसार नगर निगम से संबंधित जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, मंडल अध्यक्ष तथा 2017 के प्रत्याशियों को समिति में पदेन सदस्य शामिल किया गया है। जारी आदेशों को तुरंत प्रभाव से लागू किया गया है।