हिमाचल दस्तक ब्यूरो। नाहन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का नौहराधार पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। हालांकि मुख्यमंत्री का यह दौरा चुनावी वर्ष के दौरान हो रहा है। बावजूद उसके स्थानीय नेताओं को व स्थानीय जनता को भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री से बड़ी उम्मीदें बनी। मुख्यमंत्री चौपर से नौहराधार पहुंचे, जहां स्थानीय नेता बलबीर सिंह सहित भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर अरसे बाद जनता भी खुश नजर आई। लोगों ने सीएम से क्षेत्र में कॉलेज की मांग रखी। इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने आईपीएच डिवीजन का शुभारभ किया। शुभारम्भ के बाद डिवीजन का निरिक्षण किया। जयराम ठाकुर का मंच पर भाजपा नेताओं व विभिन्न संस्थाओं ने सीएम जयराम ठाकुर को सम्मानित किया। इस दौरान मंच पर भाजपा नेताओं ने क्षेत्र की मांगें सीएम के आगे रखी।
मुख्यमंत्री के द्वारा लोगों को आश्वस्त किया कि भाजपा ने बगैर भेदभाव और क्षेत्रवाद के रेणुका जी विस् क्षेत्र में विकास करवाया है। उन्होंने कहा कि देश व दुनिया में भाजपा सबसे बड़ी व मजबूत पार्टी है जिसका मुख्य उदेश्य जन सेवा और जन भावनाओं पर खरा उतरना है। इन्ही कोशिशों के तहत जो प्रदेश कि जनता ने मुझे प्यार दिया है उसी प्यार के चलते में आपके बीच आया हूं। मुख्यमंत्री के द्वारा जनसभा को सम्बोधित करते हुए 2022 में फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए भरपूर सहयोग मांगा।
उन्होंने कहा कि स्थानीय नेता बलबीर सिंह हमेशा जनता के बीच रहते हैं। हालांकि बीते चुनाव के दौरान जनता का इन्हे भरपूर सहयोग नहीं मिल पाया मगर आज जो सडकें, स्कूल, उप तहसील जो भी जन विकास से जुड़े मुद्दे लेकर मेरे पास पहुंचेंगे, उन सबको पूरा किया गया है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हम कर्म की खाते हैं, किस्मत की नहीं। हम काम पर विश्वास रखते हैं। इसी के चलते आज रेणुका जी के नौहरधार पंचायत में करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया है।
उन्होंने कहा कि हमने लोगों का ध्यान रखा मगर लोगों ने हमारा साथ नहीं दिया। यहाँ के कांग्रेसी कहते हैं कि भाजपा किस्मत की खाती है। उन्हें मै बताना चाहता हूं कि हम कर्म की खाते हैं। इसलिए वो हमारी चिंता न करें।