हिमाचल दस्तक। नाहन
जिला कांग्रेस कमेटी ने वीरवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष जय बहादुर सिंह ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के विकास में पंडित जवाहर लाल नेहरू के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने सभी कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से उनके दिखाए रास्तों पर चलने का आह्वान किया।
इस मौके पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष योगेश गुप्ता, कांग्रेस वरिष्ठ सदस्य कल्याण सिंह पुंडीर, जिला मीडिया प्रभारी संदीप शर्मा, नाहन नगर परिषद के पार्षद व मीडिया प्रभारी वीरेंद्र पासी, कार्यालय सचिव मनीराम पुंडीर, नाहन कांग्रेस ब्लॉक के महासचिव रमेश वर्मा, नाहन युवा अध्यक्ष साहिल खाल, युवा नेता बलभद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।