नाहन। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के साथ लगते कांशी वाला और बोगरिया में 16 अप्रैल को विधायक नाहन ने काशीवाला-जबलबाग-बनोग रोड तथा गौशाला से बोगरिया रोड की शिलान्यास पट्टिकाओं की स्थापना की थी। मुख्यमंत्री ने नाहन दौरे के दौरान इनके शिलान्यास किए थे, लेकिन रविवार को कुछ शरारती तत्वों ने दोनों शिलन्यास पट्टिकाओं को तोड़ डाला। इस घटना से इलाके ने तनाव भी हो गया।

घटना समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण : सोलंकी
इन घटनाओं पर विधायक नाहन अजय सोलंकी ने कहा कि घटना को समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे कृत्य भाईचारे को कमजोर करते हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि नाहन की पहचान प्रेम, एकता और आपसी सद्भाव से है, जिसे हर हाल में बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह की घटनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता। मेरी असली पट्टिका पत्थरों पर नहीं, नाहन की जनता के दिलों में है और उसे कोई तोड़ नहीं सकता। विधायक ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि वे इस घटना को लेकर भावनाओं में न बहें, शांति बनाए रखें और सेवा भाव के साथ जनता के बीच कार्य करते रहें।








