चंद्र ठाकुर। नाहन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर सिरमौर में जिला भाजपा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय नाहन में आंखों की नि:शुल्क जांच का शिविर आयोजित किया गया। वीरवार से शुरू हुआ यह शिविर 20 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान लोगों की आंखों की जांच की जाएगी।
साथ ही जिन्हें जरूरत पड़ेगी, उन्हें मुफ्त चश्मे भी प्रदान किए जाएंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है।
इस दौरान जिले में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वीरवार को जिला मुख्यालय नाहन में लोगों की आंखों की नि:शुल्क जांच का शिविर लगाया गया। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को चश्मे भी दिए गए।
उन्होंने बताया कि पांवटा साहिब में भाजयुमो द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर को नाहन के हिंदू आश्रम में नाहन भाजपा मंडल द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।