ऊना। जिला पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को चिट्टा (हेरोइन) और नकदी सहित काबू किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस चौकी शहर ऊना की टीम मंगलवार शाम नंगल-ऊना रोड पर बाबा साहिब सिंह बेदी गेट के सामने यातायात चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी की गई।
तलाशी के दौरान वाहन से 1.56 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), 17,580 रुपये नकद और किनारों से जला हुआ 10 रुपये नोट बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही वाहन चालक सुमिंद्र सिंह निवासी मोहल्ला बैहली को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी का किसी बड़े नेटवर्क से संबंध तो नहीं है।-संजीव भाटिया, एएसपी, ऊना।








