नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इस वर्ष मानसून के दौरान हुई बारिश और बाढ़ से करीब।,900 लोगों की मौत हुई तथा अन्य 46 लोग लापता हैं। 22 राज्यों में करीब 25 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।उन्होंने बताया कि 1.09 लाख घर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं,2.05 लाख मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है और 14.14 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई है।
अधिकारियों के मुताबिक बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से सबसे अधिक 382 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई मौसम विभाग ने बताया कि आधिकारिक रूप से 30 सितंबर को वर्षा ऋतु समाप्त हो गई लेकिन इसके बावजूद देश के कई इलाकों में मानसून सक्रिय है। इसने बताया कि 1994 के बाद पहली बार इन चार महीनों में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है।