विजय ठाकुर। सरकाघाट
सरकाघाट उपमंडल की पौंटा पंचायत का नेहरू युवक मंडल अपर बरोट सामाजिक कार्यों के चलते काफी सुर्खियां बटोर रहा है। नेहरू युवक मंडल ने पहले अपनी सारी पौंटा पंचायत को सेनेटाइज किया था और साथ में लोगों को मास्क भी बांटे।
इसके साथ ही गांव अपर बरोट में 20-25 साल से पानी की समस्या थी तो इन युवाओं ने गांव में लगाए गए चेकडैम को रिपेयर करके उसको ठीक करवाया।युवक मंडल के प्रधान अरुण भारद्वाज का कहना है कि नेहरू युवक मंडल बरोट द्वारा आजकल शमशानघाट का निर्माण किया जा रहा है।

वैश्विक महामारी के चलते हम नेहरू युवक मंडल के सदस्यों ने यह तय किया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हमने शमशानघाट के शेड का कार्य शुरू किया। कार्य आधा पूरा कर दिया है। युवक मंडल के प्रधान का कहना है कि अभी तक युवक मंडल द्वारा जो कार्य किया है, गांववासियों की आर्थिक मदद से किया।





