अजय शर्मा, बंगाणा।
हिमाचल के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर वीरवार को बंगाणा पहुंचे। जहां पर कुटलैहड़ भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और उन्हें सांसद बनने पर बधाई दी। जिला हमीरपुर से संबंध रखने वाले डॉक्टर सिकंदर ने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश सचिव कश्यप और जयराम ठाकुर को सांसद बनने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चल रही योजनाओं को अमलीजामा बनाया जाएगा और किसी करण बंद पड़ी योजना को जल्द शुरू किया जाएगा।
बेरोजगारों को रोजगार की व्यवस्था की जाएगी। शिक्षा में गुणवत्ता सुधार किया जाएगा और समृद्ध समाज के निर्माण भूमिका होगी। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं में महामंत्री मास्टर रमेश चंद शर्मा, हिमफैड निदेशक चरण जीत, वालीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन राणा, स्थानीय प्रधान विजय शर्मा, उपप्रधान अजय शर्मा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सतीश धीमान, ब्लॉक समिति सदस्य राजिंद्र, इंदु बाला, मेला राम, कर्नल कर्मचंद, पूर्व प्रधान रिंकू शर्मा, अशोक राणा समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।