जापानी ऑटो कंपनी निसान ने अपनी नई मिड-साइज SUV Tekton को आज भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नई निसान टेक्टॉन को भारतीय बाजार में 10.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया है। खास बात यह है कि बुकिंग शुरू होने के सिर्फ 11 दिन बाद यानी 20 जुलाई से इसकी डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी। कंपनी का दावा है कि भारत में लॉन्च होने वाली उसकी किसी भी कार के लिए बुकिंग और डिलीवरी के बीच यह सबसे कम समय है।

नई निसान टेक्टॉन भारतीय बाजार में लॉन्च
नई निसान टेक्टॉन को रिनॉल्ट डस्टर के ही प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। हालांकि दोनों SUV का बेस एक जैसा है, लेकिन निसान ने इसके डिजाइन को पूरी तरह अलग बनाया है. SUV के फ्रंट में कंपनी की फ्लैगशिप Patrol SUV से प्रेरित नई ग्रिल, LED हेडलाइट्स, C-शेप DRLs और नए 18-इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं। वहीं पीछे की तरफ बॉडी-कलर टेलगेट और नया स्टाइल इसे अलग पहचान देता है।

नई निसान टेक्टॉन के फीचर्स
- 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay
- Google Maps और Gemini सपोर्ट
- 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- ARKAMYS प्रीमियम साउंड सिस्टम
- वायरलेस MagSafe चार्जर
- ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
- पैनोरमिक सनरूफ
- वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें
- एयर प्यूरीफायर
सेफ्टी के लिए कार के फीचर्स
- 6 एयरबैग
- इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC)
- 360 डिग्री कैमरा
- ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट
- लेवल-2 ADAS
- कर्टेन एयरबैग
- सीट बेल्ट रिमाइंडर
नई निसान टेक्टॉन भारत NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली है। SUV को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 30.49 अंक और चाइल्ड सेफ्टी में 49 में से 45 अंक मिले हैं।
नई निसान टेक्टॉन इंजन और माइलेज
- 100 PS की पावर
- 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन
- 166 Nm टॉर्क
- 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स
- 19.4 kmpl तक माइलेज
- 163 PS की पावर
- 280 Nm टॉर्क
- मैनुअल और ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक (DCT) विकल्प
- 17.8 से 18.5 kmpl तक माइलेज
- 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन










