हिमाचल दस्तक। देहरा
हिमाचल भाजपा संगठन ज्वालामुखी विधानसभा से भाजपा ओबीसी मोर्चा पर दो युवा तुर्कों की तैनाती कर दी गई है, जिससे योजना बोर्ड उपाध्यक्ष रमेश धवाला के हाथ प्रदेश हाईकमान ने और मजबूत कर दिए हैं। प्रदेश भाजपा संगठन में ज्वालामुखी हलके से ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अतुल चौधरी को नियुक्ति दी है।
दूसरी नियुक्ति ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री के रूप में रामलोक धनोटिया को दी है। इन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ओपी चौधरी, संगठनात्मक जिला देहरा भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा का नियुक्ति दिए जाने पर आभार व्यक्त किया है।