विनय महाजन। नूरपुर
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध रजोल कला मंच के कलाकारों ने मंगलवार को नूरपुर विकास खंड के तहत भड़वार तथा डन्नी पंचायतों में लोकनृत्य और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को प्रदेश सरकार की योजनाओं बारे जागरूक किया।
रजोल कला मंच के कलाकार अशोक चौधरी, प्रकाश बग्गा, अनीश, शशि, दीपक हन्नी, प्रवीण, शब्बू तथा सोनाली ने लोगों को प्रदेश सरकार की 3 वर्ष की उपलब्धियों तथा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं विशेषकर अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं और उपलब्धियों बारे जानकारी दी।
कलाकारों ने गीतों द्वारा लोगों को नशे से दूर रहने तथा कोरोना से बचाव का भी संदेश दिया। इन कार्यक्रमों के दौरान भड़वार पंचायत के प्रधान अरुण कुमार, डन्नी पंचायत की प्रधान सुरेखा कुमारी तथा उपप्रधान राकेश कुमार, पंचायत सचिव समीर सहोत्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।








