– महिलाओं को ऑनलाइन बुकिंग पर भी 50 प्रतिशत की छूट
-अभी तक महिलाओं को ऑनलाइन बुकिंग पर नहीं मिल रही थी सुविधा
-निगम प्रबधन ने जारी किये आदेश
टेकचंद वर्मा, शिमला
हिमाचल प्रदेश में महिलाओं को ऑनलाइन टिकट बुकिंग करवाने पर भी 50 फीसदी की छुट मिलेंगी। यानि महिलाएं अगर सफर से पहले एड़वास में ऑनलाइन टिकट बुक करवाती है तो राज्य में भीतर चलने वाली निगम की सभी साधारण बसों में महिलाओं को 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
प्रदेश में एक जुलाई से निगम की बसों में महिलाओं को निगम की स ाी साधारण बसों में सफर करने पर 50 प्रतिशत की छूट मिलनी शुरू हो गई थी। यह छूट महिलाओं को प्रदेश के भीतर चलने वाले सभी साधारण बसों में प्रदान की जा रही है। मगर ऑनलाइन टिकट बुकिंग करवाने पर महिलाओं को यह सुविधा नहीं मिल पा रही थी। प्रदेश में एक जिला से दूसरे जिला को आने जाने के लिए महिलाओं द्वारा ऑनलाईन टिकट भी बुक करवाई जा रही थी। मगर एड़वास में ऑनलाइन टिकट बुक करवाने पर महिलाओं को 50 प्रतिशत की छूट का ला ा नहीं मिल पा रहा था। इसके लिए महिलाओं को पूरा किराया चुकाना पड रहा था।
ऐसे में महिलाएं विरोध करने लगी थी। महिलाओं का कहना था कि बसों में टिकट कटवाने पर उन्हें 50 प्रतिशत की छूट मिल रही है। मगर जब महिलाएं सफर करने के लिए एड़वास में ऑनलाइन टिकट बुक करवाती है तो महिलाओं को पूरा किराया चुकाना पड रहा है। उन्होंने इसमें भी रियायत की मांग उठाई थी।
अब निगम प्रबधन द्वारा एड़वास में ऑनलाईन टिकट बुक करवाने पर भी महिलाओं को 50 प्रतिशत छूट प्रदान करनी शुरू कर दी है। गुरूवार से महिलाओं को उक्त सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। निगम प्रबधन द्वारा इस बाबत आदेश जारी कर दिये गए है। यह आदेश जारी होने के बाद प्रदेश में महिलाओं को अब एड़वास में ऑनलाइन टिकट बुक करवाने पर भी राज्य सरकार द्वारा निधार्रित सुविधा मिल पाएगी।