हिमाचल दस्तक ब्यूरो। शिमला : चिट्टा और ड्रग तस्करी में नाइजीरियाई नागरिक और विदेशियों के पकड़े जाने के बाद पुलिस अब इन पर संयुक्त रूप से सर्जिकल स्ट्राइक करेगी। एक साथ 6 राज्यों की पुलिस ने शिमला में बैठक कर इस बारे में संयुक्त रणनीति बनाई है।
पुलिस मुख्यालय पुलिस महानिदेशक में सीता राम मरड़ी ने अध्यक्षता में ये समन्वय बैठक हुई। बैठक में पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर एवं उत्तर प्रदेश के उच्च पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में सभी राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने इस बात पर गंभीरता से विचार किया कि विदेश से आने वाले पर्यटक खासकर नाइजीरिया जैसे देशों से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे हैं। बैठक में चर्चा की कि इनके रैकेट कई राज्यों में फैले हैं और इन पर समय रहते शिकंजा कसना अति अवश्यक है। बैठक में विदेशों लोगों पर कड़ी नजर रखने पर चर्चा हुई। सभी राज्यों के अधिकारियों ने इस बात पर बल दिया कि हिमाचल के साथ लगने वाले सभी राज्यों को मादक पदार्थों के तस्करी के विरुद्ध से संयुक्त अभियान शुरू करना जरूरी है और ऐसे लोगों को संयुक्त अभियान से पकड़ा जा सकता है।
बैठक में चर्चा की है कि नशे की तस्करी के विरुद्ध शिकंजा कसने के लिए पहले से ही पड़ोसी राज्यों के साथ उत्तरी खंड का एक संयुक्त सचिवालय पंचकूला में स्थापित किया गया है। इस सचिवालय को ओर सुदृढ़ करने पर मंथन किया गया। बैठक में सभी राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने राज्यों में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को भी साझा किया। इस पर अधिकारियों ने अपने सुझाव देते हुए कहा कि उनके राज्यों में नशे का धंधा करने वाले तस्करों की जानकारी एक-दूसरे राज्यों के अधिकारियों को भी दें और इसके लिए एक व्हाट्सऐप ग्रुप भी बनाया जाए।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) उत्तर प्रदेश, पुलिस महानिरीक्षक पंजाब सतीश कुमार माथुर और कौस्तुब शर्मा, पुलिस महानिदेशक (अपराध) हरियाणा डॉ. सीएस रॉय, पुलिस महानिदेशक (अपराध) जम्मू और कश्मीर शैलेंद्र, पुलिस महानिदेशक (अपराध) चंडीगढ़ मानोज कुमार मीना, एनसीबी चंडीगढ़ के सहायक निदेश क मोहिंद्रजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ उत्तराखंड स्वतंत्र सिंह, सहायक निदेशक सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।