Tuesday, March 10, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home Featured

अब बिजली भी बनाएगा रिज का रेन शेल्टर

surinder thakur by surinder thakur
November 14, 2019
in Featured, शिमला, हिमाचल
0
Now the rain shelter of the ridge will also produce electricity

अब बिजली भी बनाएगा रिज का रेन शेल्टर

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

रेन शेल्टर पर लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट बस स्टॉप बनेंगे शहर में, राज्यपाल ने शिमला और धर्मशाला स्मार्ट सिटी पर ली बैठक

हिमाचल दस्तक ब्यूरो। शिमला : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राजभवन में शिमला और धर्मशाला स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की और उनसे स्मार्ट सिटी के विकासात्मक कार्यों के संबंध में जानकारी ली। शहरी विकास सचिव सी. पालरासू, नगर निगम शिमला के आयुक्त पंकज राय और धर्मशाला स्मार्ट सिटी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप ठाकुर ने इन परियोजनाओं की जानकारी दी।

राज्यपाल ने शिमला शहर के जल प्रबंधन और सीवरेज प्रबंधन को बेहतर करने के लिए सघन कार्य करने के निर्देश दिए। दो लाख की आबादी वाले इस शहर के लोगों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए व्यापक योजना बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिमला शहर में सुरंग निर्माण की योजना को प्राथमिकता दी जाए, ताकि सड़कों पर यातायात दबाव को कम किया जा सके। उन्होंने स्मार्ट कक्षाओं और पर्यटन स्थलों के विकास पर भी बल दिया। पंकज राय ने राज्यपाल को बताया कि शिमला स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 23 विभिन्न विभागों को इस परियोजना के कार्यान्वयन में शामिल किया गया है।

लगभग 339.35 करोड़ की लागत के 28 कार्यान्वित योग्य परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों में स्थापित किए जाने वाले ई शौचालय, प्रस्तावित संजौली आईजीएमसी अस्पताल तक छत वाले फुटपाथ, ईको पर्यटन विकास, पार्क और सड़क को चौड़ा करने के साथ पैदल मार्गों का विकास, नालों का तटीकरण, कचरा कंपेक्टरों की खरीद और आधुनिक एंबुलेंस तथा शव वाहन की खरीद के संबंध में जानकारी दी।

Related posts

मेहनत की उड़ान: नूरपुर की एशिता बनीं भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ऑफिसर

December 13, 2025

शिमला को मिला भाजपा का नया संगठनात्मक केंद्र, जेपी नड्डा ने किया शिलान्यास

December 13, 2025

उन्होंने रिज पर स्थित वर्षा शालिका पर सौर पैनल, पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए फुटओवर पुल निर्माण, लिफ्ट निर्माण और एसक्लेटर, वेंडिग क्षेत्र का प्रावधान, स्मार्ट बस स्टॉप के विकास, पीपीपी मोड के अंतर्गत रोप-वे और नई स्मार्ट पार्किंग के विकास इत्यादि की भी जानकारी दी। राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर भी उपस्थित थे।

धर्मशाला के अंडरग्राउंड डस्टबिन प्रेजेंटेशन में दिखाए

प्रदीप ठाकुर ने धर्मशाला स्मार्ट सिटी पर पॉवर प्वाइंट प्रस्तुति दी और 2109.69 करोड़ की लागत वाली योजना के तहत आने वाली 32 मुख्य परियोजनाओं और 74 उप परियोजनाओं की जानकारी दी। इसमें स्मार्ट कक्षाएं, भूमिगत कूड़ेदान, सोलर रूफटॉप, पेयजल के लिए अत्याधुनिक जल उपचार, सौंदर्यकरण और पार्किंग इत्यादि इसकी मुख्य विशेषताएं होंगी। यह बात अलग है कि धर्मशाला में भूमिगत कूड़ेदानों की हालत खराब है। इनमें से बहुत से अब काम भी नहीं कर रहे हैं, क्योंकि इनका प्रबंधन ही नहीं किया गया। राज्यपाल ने इन्हें निर्धारित समयावधि में कार्य पूरा किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: produce electricityRain Shelter
Previous Post

सहायक लाइनमैन से लाइनमैन में प्रमोशन अवधि की जाए कम

Next Post

कर्मचारियों को मां-बाप के निधन पर मिले विशेष अवकाश

Next Post
कर्मचारियों को मां-बाप के निधन पर मिले विशेष अवकाश

कर्मचारियों को मां-बाप के निधन पर मिले विशेष अवकाश

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

प्रधानमंत्री ने राज्यपालों एवं उपराज्यपालों से वंचित वर्गाे की जरूरतों पर ध्यान देने को कहा

प्रधानमंत्री ने राज्यपालों एवं उपराज्यपालों से वंचित वर्गाे की जरूरतों पर ध्यान देने को कहा

6 years ago
Asia Cup: भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, रविंद्र जडेजा एशिया कप से बाहर

Asia Cup: भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, रविंद्र जडेजा एशिया कप से बाहर

4 years ago
बड़ी खबर : कुल्लू सैंज में बड़ा हादसा, स्कूली बच्चों  सहित 20 की मौत

बड़ी खबर : कुल्लू सैंज में बड़ा हादसा, स्कूली बच्चों सहित 20 की मौत

4 years ago
मंदिर के बाहर रख गए मृत नवजात बच्ची

मंदिर के बाहर रख गए मृत नवजात बच्ची

4 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Acharya Dev Vrat Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Company Congress Cricketer crime Depot Dharamshala Green Vegetables Hamirpur Himachal himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news HimachalNews Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kullu latest news himachal Mandi Minor Girl Movies Patients Politics River Shimla Sirmour solan Sukhvinder sukhu Train Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • शिलाई में 307 चीड़ के पेड़ कटने पर बीओ व वन रक्षक निलंबित
    • चम्बा अस्पताल में तीमारदारों के 10 मोबाइल चोरी
    • किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मैहला के पास आपस में टकराईं तीन गाडिय़ां

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    शिलाई में 307 चीड़ के पेड़ कटने पर बीओ व वन रक्षक निलंबित

    शिलाई में 307 चीड़ के पेड़ कटने पर बीओ व वन रक्षक निलंबित

    March 10, 2026
    चम्बा अस्पताल में तीमारदारों के 10 मोबाइल चोरी

    चम्बा अस्पताल में तीमारदारों के 10 मोबाइल चोरी

    March 10, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In