चंद्र ठाकुर। नाहन
एनएसयूआई ने जिला मुख्यालय नाहन में हिमाचल सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला और विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज का पुतला फूंका।
जिलाध्यक्ष विपुल शर्मा ने कहा कि विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा जिस तरीके से जनता की आवाज उठाने वाले विपक्षी दल के विधायकों के साथ हाथापाई व धक्कामुक्की की गई, यह पूरे प्रदेश को शर्मसार करने वाली घटना है।
भाजपा सरकार सत्ता के नशे में चूर हो गई है। इतिहास में पहली दफा ऐसा हुआ है जब जनता की आवाज को दबाया जा रहा है। जिला सिरमौर की आवाज उठाने व वरिष्ठ विधायक हर्षवर्धन चौहान व विनय कुमार के साथ जिस तरीके से सरकार के मंत्रियों व विधानसभा के उपाध्यक्ष द्वारा धक्कामुक्की की गई है, उसका एनएसयूआई विरोध करती है।
यदि विधानसभा उपाध्यक्ष व सरकार के मंत्रियों द्वारा कांग्रेस के विधायकों से माफी नही मांगी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। सरकार का यह तानाशाही रवैया बिलकुल बर्दाश्त नही किया जाएगा।