महेश शर्मा: सुंदरनगर।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एनएसयूआई इकाई एमएलएसएम कॉलेज द्वारा महिला शक्ति पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में निखिल ठाकुर ने शिरकत की। उन्होंने बताया कि महिला मां शक्ति का स्वरूप है। महिलाओं को अपने आप को कमजोर नही समझना चाहिए। महिलाओं की पहचान हमारी सभ्यता और संस्कृति ही है।
एनएसयूआई इकाई संजना ने बताया कि मेहंदी प्रतियोगिता आयोजन का उद्देश्य छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि मेहंदी लगा कर अपनी सभ्यता और संस्कृति का परिचय देते है और जरूरत पड़ने पर इन्हीं हाथों में तलवार उठा कर देश और अपनी रक्षा भी कर सकते है। एनएसयूआई कार्यकर्ता शैलजा ने कहा कि महिलाओं की पहचान एक ओर हमारा श्रृंगार है तो दूसरी ओर हमारी पहचान मां भवानी के रूप में भी है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह शहर में छात्राओं के साथ छेड़खानी कि घटनाएं बढ़ रही है यह काफी निंदनीय हैं।
हम बेटियों को अपनी रक्षा स्वयं करने के लिए झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई बनना होगा और अपनी रक्षा स्वयं करनी होगी । तभी हम लोग समाज में सुरक्षित रह सकते हैं। इस प्रतियोगिता में छात्राएं काफी उत्साह के साथ शामिल हुई। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शुभांगी, द्वितीय स्थान पर रितिका एवं तृतीय स्थान दिव्या ने प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में कॉलेज की विभिन्न कक्षाओं से लगभग 24 छात्राओं ने भाग लिया।
इस मौके पर मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता में शामिल हुए प्रतिभागियों को 3100 रुपए की राशि प्रोत्साहन के रूप में भेंट की। इस मौके पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष हितेश शर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष ललित, अनित जसवाल, अतुल, भानू, प्रियंका, पल्लवी, आईशा, श्रेया, स्वीटी, सुमन, हैला गुलेरिया, नेहा, पूनम और अन्य छात्राएं मौजूद थी।