धर्मशाला। पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीम ने कंडवाल स्थित चक्की पुल के समीप जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के तीन लोगों को 25.65 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरजिंदर कुमार (42 वर्ष), अजय कुमार आनंद (28 वर्ष) और अरविंदर कौर (21 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी पंजाब के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25.65 ग्राम चिट्टा बरामद की है। इस संबंध में थाना नूरपुर में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि मादक पदार्थ की आपूर्ति का स्रोत क्या था तथा इसके आगे और पीछे जुड़े नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। बताते चले की इससे पहले वीरवार को पुलिस जिला नूरपुर ने 264.6 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के एक तस्कर को गिरफ्तार किया था। लाखों के नशे की ये खेप पिछले एस साल में बरामद की गई सबसे बड़ी खेप है। कुल मिलाकर पुलिस जिला नूरपुर की ओर से नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान में अब तक कई तस्करों को जेल की सलाखों के पिछे भेजा गया है तो वहीं पिट एनडीपीएस के तहत भी कुख्यात आदतन तस्करों पर आर्थिक चोट की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि नूरपुर जिला पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेस की नीति के तहत कड़ी कार्रवाई कर रही है जो भविष्य में भी जारी रहेगी।








