नूरपुर । सीआईए टीम ने इंदौरा तहसील के छन्नी क्षेत्र में छापेमारी कर एक महिला को 12.46 ग्राम चिट्टे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार सीआईए टीम छन्नी इलाके में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक महिला अपने घर से ही नशे का अवैध कारोबार संचालित कर रही है। इस पुख्ता सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव एवं डाकघर छन्नी, तहसील इंदौरा व जिला कांगड़ा निवासी परमजीत उर्फ चीखो (41) पत्नी रेशम सिंह के घर पर दबिश दी।
घर की तलाशी लेने पर 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी महिला को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस संदर्भ में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ डमटाल थाने में मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।







