हिमाचल दस्तक। पधर
बाल विकास परियोजना अधिकारी गीता बिष्ट ने पोषण अभियान के अंतर्गत पोषण माह का आगाज ग्राम पंचायत कुन्नू से किया।
इसमें जन्म के वक़्त कम वज़न वाले बच्चों में कमी लाना, गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं व किशोरियों को सही पोषक तत्वों के बारे में जानकारी जागरूकता प्रदान की गई।
इस मौके पर कुन्नू बाजार में जागरूकता रैली भी निकाली गई। इसमें सीडीपीओ गीता बिष्ट, पर्यवेक्षक चंद्रावती, अनीता देवी, सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार, बृज लाल, पोषण को-ऑर्डिनेटर सुनील ठाकुर व गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं, किशोरियों व स्थानीय लोगों ने भाग लिया।