मंगलवार को बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने लारजी स्थित आईपीएच विभाग के सरकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान ऑफिस में कई अधिकारी, कर्मचारी नदारद मिले। साढ़े दस बजे तक बंज़ार के विधायक ऑफिस में सभी कर्मचारियों के कमरे में जाकर जांच करते रहे लेकिन कई कर्मचारियों के न पहुंचने पर वे भडक़ गए।
उन्होंने कहा कि इस सरकार में अधिकारियों को कोई डर नहीं रहा है, अपनी मन मर्जी से अधिकारी ऑफिस पहुंच रहे हैं। जिस कारण लोगों के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।
बता दें कि बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी मंगलवार को जलशक्ति विभाग डिवीजन लारजी पहुंचे । इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया है कि वह सुबह दस बजे जलशक्ति विभाग डिवीजन लारजी कार्यालय पहुंचे, लेकिन यहां अधिकारी व कर्मचारी मौके से नदारद पाए गए। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े विभागों में इस तरह की लापरवाही चिंता का विषय है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रशासनिक अनुशासन लगातार कमजोर होता दिख रहा है। यह व्यवस्था परिवर्तन नहीं, बल्कि व्यवस्था का पतन है।
मंगलवार को जब मैंने स्वयं आईपीएच विभाग लारजी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया तो कार्यालय में आधे से ज़्यादा स्टाफ उपस्थित नहीं था । इस तरह देर तक कार्यालय न पहुंचने से लोगों के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस सरकार में अधिकारियो को कोई डर नहीं है। सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है , यह व्यवस्था परिवर्तन नहीं, बल्कि व्यवस्था का पतन है।
विधायक बंजार द्वारा किए गए इस औचक निरीक्षण ने सरकारी तंत्र में व्याप्त लापरवाही और गैर-ज़िम्मेदारी की गंभीर तस्वीर पेश कर दी है। अधिकारियों और कर्मचारियों का कार्य समय में दफ्तर से नदारद रहना न केवल जनता के भरोसे को तोड़ता है, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था की कार्यक्षमता पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करता है। यह घटना स्पष्ट संकेत देती है कि आम जनता को समय पर सेवाएं देने के लिए सरकारी विभागों में कड़े अनुशासन और नियमित मॉनिटरिंग की ज़रूरत है।
विधायक के निरीक्षण से खुली ये खामियां अब सुधार की दिशा में ठोस कार्रवाई की मांग करती हैं ताकि सरकारी व्यवस्था पर जनता का विश्वास कायम रह सके।