गुरुवार को जिलामुख्यालय के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्र मंगला के समीप एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत जबकि एक घायल हुआ है। एसपी चंबा एस अरुल कुमार ने बताया कि पिकअप में सब्जी लदी थी। मंगला में पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। उन्होंने बताया कि हादसे के संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गया है।