Friday, October 16, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home weather update

हिमाचल में आज कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट

तीन नेशनल हाइवे और सैकड़ों सड़कें भूस्खलन से बंद

Sonali Sandhu by Sonali Sandhu
September 15, 2025
in weather update, शिमला, हिमाचल
0
हिमाचल में आज कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट
0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email



Related posts

नवरात्र में शक्तिपीठों की सुरक्षा पर DIG सौम्या की नजर; कांगड़ा-ऊना के 5 प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर जांची व्यवस्था

नवरात्र में शक्तिपीठों की सुरक्षा पर DIG सौम्या की नजर; कांगड़ा-ऊना के 5 प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर जांची व्यवस्था

October 15, 2026
Instagram पर शॉपिंग करना पड़ा महंगा; सिरमौर की महिला से 5.64 लाख की ठगी, CBI की गिरफ्तारी का डर दिखाकर वसूले पैसे

Instagram पर शॉपिंग करना पड़ा महंगा; सिरमौर की महिला से 5.64 लाख की ठगी, CBI की गिरफ्तारी का डर दिखाकर वसूले पैसे

October 15, 2026

शिमला, 15 सितंबर। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश कहर बरपा रही है। मौसम विभाग ने सोमवार दोपहर तक कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और शिमला, सोलन, कुल्लू, चंबा व सिरमौर में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 16 सितंबर को कई स्थानों पर अंधड़ और बिजली गिरने के साथ बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। 17 से 21 सितंबर तक हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है, हालांकि इस दौरान कोई अलर्ट नहीं होगा। बीती रात से सुबह तक सबसे अधिक 56 मिलीमीटर बारिश मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में दर्ज की गई। पालमपुर में 48, पंडोह में 40 और कांगड़ा में 34 मिलीमीटर वर्षा हुई है।

अब तक 598 सड़कें बंद

भारी वर्षा के चलते प्रदेशभर में यातायात और बिजली-पानी की व्यवस्था चरमराई हुई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार सोमवार सुबह तक प्रदेश में तीन नेशनल हाइवे और कुल 598 सड़कें बंद हैं। इनमें कुल्लू जिले में एनएच-03 और एनएच-305 सहित 172 सड़कें, मंडी में 201, शिमला में 57, कांगड़ा में 46, चंबा में 29, सिरमौर में 21, बिलासपुर में 18 और ऊना जिले में एनएच-503ए व 20 सड़कें शामिल हैं। इसके अलावा राज्य में 500 बिजली ट्रांसफार्मर और 184 पेयजल योजनाएं ठप हो गई हैं। मंडी में सबसे अधिक 314 ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं जबकि शिमला में 49 पेयजल योजनाएं बंद पड़ी हैं।

 404 लोगों की मौत

मानसून की तबाही का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार अब तक 404 लोगों की मौत हो चुकी है, 462 लोग घायल हुए हैं और 41 लोग लापता हैं। जिला स्तर पर सबसे अधिक 61 मौतें मंडी में हुई हैं। कांगड़ा में 55, चंबा में 50, कुल्लू में 44 और शिमला में 43 लोगों की जान गई है। भारी बारिश और आपदा से 1,440 मकान पूरी तरह जमींदोज हो गए हैं जबकि 6,007 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा 485 दुकानें और 6,036 गौशालाएं भी ढह चुकी हैं। पशुधन को भी भारी नुकसान हुआ है। अब तक 2,094 पशुओं और 26 हजार से अधिक पोल्ट्री पक्षियों की मौत दर्ज की गई है।

अब तक 4,489 करोड़ रुपये नुकसान

सरकारी रिपोर्ट के अनुसार इस मॉनसून सीजन में हिमाचल प्रदेश को सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान के रूप में 4,489 करोड़ रुपये से अधिक की क्षति हुई है। लोक निर्माण विभाग को सड़कों और पुलों के टूटने से सबसे अधिक नुकसान हुआ है। अब तक राज्यभर में 140 भूस्खलन, 97 फ्लैश फ्लड और 46 बादल फटने की घटनाएं दर्ज की गई हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में हिमाचल के आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर चुके हैं। उन्होंने कांगड़ा में आपदा प्रभावितों से मुलाकात की और राज्य को 1,500 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की। इसके अलावा केंद्र सरकार के कई राज्य मंत्री भी चंबा, मंडी और कुल्लू जिलों का दौरा कर राहत कार्यों और नुकसान का जायजा ले रहे हैं। इन दौरों के बाद वे प्रधानमंत्री को आपदा से जुड़े हालात की विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: Alertheavy_rainHimachalShimlaweather_update
Previous Post

ज्वाली में भूस्खलन से मची अफरा-तफरी, अस्पताल परिसर में 2 घायल

Next Post

परिवार पर हमला, नाबालिग से की अभद्रता… पड़ोसियों पर POCSO एक्ट के तहत हुआ मामला दर्ज

Next Post
परिवार पर हमला, नाबालिग से की अभद्रता… पड़ोसियों पर POCSO एक्ट के तहत हुआ मामला दर्ज

परिवार पर हमला, नाबालिग से की अभद्रता… पड़ोसियों पर POCSO एक्ट के तहत हुआ मामला दर्ज

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

Gyanchand Gupta was unanimously elected as the Speaker of the Haryana Legislative Assembly.

ज्ञानचंद गुप्ता को सर्वसम्मति से हरियाणा विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया

7 years ago
रेणुकाजी पुलिस ने 11 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ़्तार किए दो लोग

रेणुकाजी पुलिस ने 11 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ़्तार किए दो लोग

5 years ago
बोर्ड परीक्षाओं में प्रश्न-पत्रों का नया स्वरूप लागू, प्रश्नों का रहेगा संतुलित समावेश

बोर्ड परीक्षाओं में प्रश्न-पत्रों का नया स्वरूप लागू, प्रश्नों का रहेगा संतुलित समावेश

3 months ago
मतगणना को तैनात कर्मियों की पहली रिहर्सल पूरी, 20 राउंड में होगी मतगणना

मतगणना को तैनात कर्मियों की पहली रिहर्सल पूरी, 20 राउंड में होगी मतगणना

5 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO cm sukhu Congress crime Dharamshala Dharamshala news Hamirpur Himachal himachal breaking news himachal crime news himachal Dastak news himachal dastak web news Himachal Education News himachal latest news himachal news HimachalNews Himachal Pradesh himachal pradesh crime HImachal pradesh news India Jairam kangra kangra news kullu latest news himachal Mandi mandi news Movies NDPS Act Politics Shimla shimla news Sirmaur News Sirmour solan Sukhvinder Singh Sukhu Sukhvinder sukhu Una

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • नवरात्र में शक्तिपीठों की सुरक्षा पर DIG सौम्या की नजर; कांगड़ा-ऊना के 5 प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर जांची व्यवस्था
    • Instagram पर शॉपिंग करना पड़ा महंगा; सिरमौर की महिला से 5.64 लाख की ठगी, CBI की गिरफ्तारी का डर दिखाकर वसूले पैसे
    • HRTC नाहन डिपो में टायरों की किल्लत से थमे 11 बसों के पहिए! स्कूल-कॉलेज के छात्रों और नौकरीपेशा लोगों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    नवरात्र में शक्तिपीठों की सुरक्षा पर DIG सौम्या की नजर; कांगड़ा-ऊना के 5 प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर जांची व्यवस्था

    नवरात्र में शक्तिपीठों की सुरक्षा पर DIG सौम्या की नजर; कांगड़ा-ऊना के 5 प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर जांची व्यवस्था

    October 15, 2026
    Instagram पर शॉपिंग करना पड़ा महंगा; सिरमौर की महिला से 5.64 लाख की ठगी, CBI की गिरफ्तारी का डर दिखाकर वसूले पैसे

    Instagram पर शॉपिंग करना पड़ा महंगा; सिरमौर की महिला से 5.64 लाख की ठगी, CBI की गिरफ्तारी का डर दिखाकर वसूले पैसे

    October 15, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In